फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Violence: Search Shariq Sata gang members intensified, Mullah Afroz close associates under surveillanc

Sambhal Violence: शारिक साटा गिरोह के सदस्यों की तलाश तेज, मुल्ला अफरोज के करीबियों पर नजर, कुछ संदिग्ध पकड़े

Tue, 21 Jan 2025 10:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 10:56 AM IST
सार

जामा मस्जिद सर्वे बवाल में शारिक साटा गिरोह का नाम आने के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। मुल्ला अफरोज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बवाल और गिरोह की गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। गिरोह लग्जरी कार चोरी, विदेशी हथियार तस्करी और नकली नोटों के अवैध धंधे में शामिल है।

विज्ञापन
Sambhal Violence: Search Shariq Sata gang members intensified, Mullah Afroz close associates under surveillanc
संभल में हिंसा के दाैरान पथराव - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शारिक साटा गिरोह का नाम आने के बाद से पुलिस की पांच टीमें गिरोह के सदस्यों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। दूसरे जिले व प्रदेश में भी तलाश की जा रही है। शारिक साटा गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के खिलाफ कार्रवाई पुलिस ने तेज कर दी है।

विज्ञापन


इससे स्पष्ट हो गया है कि पुलिस को बवाल से जुड़ी बड़ी जानकारी मिली है। मुल्ला अफरोज को सरायतरीन निवासी बिलाल और कोटगर्बी निवासी अयान की हत्या में आरोपी बनाया गया है। बिलाल और अयान के शरीर में 32 बोर की गोली मिली थी। मुल्ला अफरोज से 32 बोर की पिस्टल और कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया था कि शारिक साटा ने ही हथियार मुहैया कराए थे और उसने ही गोली चलाने के लिए कहा था। जिससे आम लोग और पुलिसकर्मी मारे जाएं और शहर में कर्फ्यू लग जाए। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हमें काफी पुख्ता जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके आधार पर ही टीमों को शारिक साटा गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। टीमों को जल्द सफलता मिलेगी। एसपी ने बताया कि शारिक साटा का गिरोह लग्जरी कार चोरी, विदेशी हथियार की तस्करी, नकली नोट के अवैध धंधे से जुड़ा है। जो सदस्य 24 नवंबर 2024 के बवाल में शामिल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

शारिक साटा के दुबई में होने की चर्चा

शारिक साटा की बवाल में भूमिका स्पष्ट होते ही पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई। इसके चलते शारिक साटा का परिवार भी भूमिगत हो गया है। एसपी का कहना है कि उसका परिवार भाग गया है। ऐसी जानकारी मिली है। शारिक साटा दुबई में रहकर ही गिरोह चलाता है। जो सदस्य संभल में रहते हैं उन्होंने भी अपने अपने घर छोड़ दिए हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि जिसकी बवाल में भूमिका है उसको छोड़ा नहीं जाएगा।

कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए, पूछताछ जारी

कोतवाली पुलिस ने कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद जो फोटो उपद्रवियों के सामने आए थे। उन फोटो के आधार पर ही उपद्रवी चिह्नित किए जा रहे हैं। शक के आधार पर भी पूछताछ की जा रही है। 70 उपद्रवी पुलिस जेल भेज चुकी है।

संभल कोतवाली पुलिस ने 50 उपद्रवी जेल भेजे हैं। जबकि 20 उपद्रवी नखासा थाने से जेल गए हैं। संभल कोतवाली से 45 उपद्रवी वांछित चल रहे हैं। नखासा थाने से 24 उपद्रवी वांछित हैं। इसी क्रम में संदिग्धों से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed