फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Violence Update Satyavrat Police Post Near Completion Inauguration Likely on Republic Day

Sambhal Violence: सत्यव्रत पुलिस चौकी का लिंटर खुला, अब पूरे होंगे अन्य कार्य, गणतंत्र दिवस पर लोकार्पण संभव

Mon, 20 Jan 2025 12:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

Sambhal News: जामा मस्जिद के पास बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का लिंटर पूरा हो गया है। अब अन्य कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। सुरक्षा मजबूत करने के लिए यह चौकी 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद बनाई जा रही है। इसे 26 जनवरी तक तैयार कर लोकार्पित करने की योजना है।

विज्ञापन
Sambhal Violence Update Satyavrat Police Post Near Completion Inauguration Likely on Republic Day
सत्यप्रत पुलिस चाैकी का निर्माण जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

Sambhal Satyavrat Police Station: जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का लिंटर रविवार को खुल गया है। अब सोमवार से इस पुलिस चौकी का निर्माण संबंधित अन्य कार्य तेजी से पूरे कराए जाएंगे। फिलहाल प्लास्टर किया जाना है। इसके बाद रंगाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जानी हैं। इस पुलिस चौकी में कार्यालय, पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था और अन्य जरूरी काम होने हैं।

विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का प्रयास है कि 26 जनवरी तक इस पुलिस चौकी का लोकार्पण करा दिया जाए। इसलिए ही तेजी से कार्य को पूरा कराया जा रहा है। यह पुलिस चौकी नगर पालिका की जमीन पर निर्माण की गई है। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल को देखते हुए इस पुलिस चौकी का निर्माण अधिकारियों ने कराया है।
विज्ञापन


जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बन सके। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि लिंटर खुल गया है। अन्य काम को भी जल्द पूरा कराए जाने का प्रयास है। जिससे स्टाफ की तैनाती की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल की मजिस्टि्रयल जांच भी चल रही लंबित

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल मामले में मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। लेकिन यह जांच अभी तक अधूरी है। इस जांच में आम आदमी और अधिकारियों ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं और न ही साक्ष्य दिए हैं। इसलिए जांच लंबित चल रही है। 30 दिसंबर 2024 को अधिकारियों को बयान के लिए नामित अधिकारी ने तलब किया था लेकिन किसी अधिकारी ने बयान दर्ज नहीं कराए हैं।



बवाल के बाद डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। डिप्टी कलक्टर दीपक चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। लिहाजा, डिप्टी कलक्टर ने बहजोई कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में बयान दर्ज करने के लिए एसडीएम वंदना मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी, नखासा और संभल के थानाध्यक्ष व अन्य कई अधिकारी व सभी आम लोगों के बयान दर्ज करने के लिए नोटिस दिए लेकिन किसी का भी अभी बयान दर्ज नहीं हुआ है। यह जांच 25 नवंबर 2024 से शुरू की गई थी। इस जांच को सात दिन में पूरा किया जाना था।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed