फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Jamiat gave Rs 5 lakh each to families who lost their lives in riot, Congress leaders met

संभल हिंसा: बवाल में जान गंवाने वालों के परिजनों को जमीयत ने दिए पांच-पांच लाख, कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात

Tue, 03 Dec 2024 07:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 07:33 PM IST
सार

संभल में जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव ने बवाल में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के चेक दिया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को चकमा देकर जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों की प्रियंका गांधी से बात कराई।

विज्ञापन
Sambhal violence: Jamiat gave Rs 5 lakh each to families who lost their lives in riot, Congress leaders met
पीड़ित परिवार से मुलाकात करते कांग्रेस नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल प्रशासन के आदेश को धता बताते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी और कारी अफ्फान खां ने बवाल में जान गंवाने वालों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारी सरायतरीन स्थिति एक मस्जिद में पहुंचे। पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। उन्होंने स्थानीय टीम के माध्यम से बवाल में जान गंवाने वाले सरायतरीन निवासी बिलाल, हयातनगर निवासी रोमान, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, कोटगर्वी निवासी अयान और नईम के परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन


उन्होंने पीड़ित परिवारों से घटना की पूरी जानकारी लेकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही पांच-पांच लाख रुपये के चेक भी सौंपे हैं। जमीयत के पदाधिकारी मदद के बाद संभल से रवाना हो गए। बिलाल के पिता हनीफ ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी ली है। साथ ही मदद भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर मृतकों के परिजनों से मिले कांग्रेसी

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और प्रदेश सचिव सचिन चौधरी मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर संभल पहुंचे। उन्होंने बवाल में जान गंवाने वाले बिलाल व रोमान के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों की फोन पर प्रियंका गांधी से भी बात कराई।


जब तक पुलिस सक्रिय हुई, तक तक दोनों नेता लौट गए। जिस वजह से अन्य तीन परिवारों से मुलाकात नहीं कर सके। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और यूपी के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी बवाल में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिलने पहुंच गए।

उन्होंने सरायतरीन निवासी बिलाल के पिता हनीफ से मुलाकात कर फोन पर प्रियंका गांधी से बात कराई। प्रियंका गांधी ने हनीफ से कहा कि वह और उनकी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। इसके बाद उन्होंने हयातनगर निवासी रोमान के परिजनों से प्रियंका गांधी की बात कराई।


कांग्रेसी नेताओं ने बिलाल और रोमान के परिजनों से कहा है कि राहुल गांधी जल्द ही उनसे मिलने के लिए आएंगे। पुलिस के सक्रिय होने के पहले दोनों नेता संभल से चले गए। जिस वजह से वह अन्य तीन मृतकों के परिजनों से मुलाकात नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed