फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Jama Masjid chief Zafar Ali's bail plea rejected again, court gives next date

Sambhal violence: जामा मस्जिद के सदर जफर अली की जमानत अर्जी फिर खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Fri, 04 Apr 2025 05:12 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 05:12 PM IST
सार

जामा मस्जिद के सदर जफर अली को जमानत याचिका कोर्ट ने रद्द कर दी है। जफर अली को संभल में हुए दंगे भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह मुरादाबाद जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
Sambhal violence: Jama Masjid chief Zafar Ali's bail plea rejected again, court gives next date
पुलिस हिरासत में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल की जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट की जमानत याचिका कोर्ट ने फिर से खारिज कर दी गई है। सदर जफर अली दंगे भड़काने के आरोप में 23 मार्च से जेल में हैं। इसको लेकर जिले के अधिवक्ता आंदोलन भी कर रहे हैं। शुक्रवार को जफर अली एडवोकेट की जमानत अर्जी की सुनवाई अपर जनपद न्यायाधीश (एमपी एमएलए सेशन कोर्ट) निर्भय नारायण राय के न्यायालय में हुई। सुनवाई के दाैरान परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

विज्ञापन

जफर अली के बेटे व रिश्तेदारों से अशांति का खतरा, पुलिस ने किया पाबंद

जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली के बेटे हैदर अली, भाई मोहम्मद ताहिर एडवोकेट, कमर हुसैन, भतीजे नाजिश और दानिश से अशांति का अंदेशा है। इसके चलते कोतवाली पुलिस ने सभी को एक-एक लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद करते हुए नोटिस दिया है। कहा कि है कि यदि माहौल बिगड़ता है तो इन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।

विज्ञापन

Sambhal: जामा मस्जिद पर हवन करने की कोशिश, दिल्ली से पहुंचे हिंदुवादी संगठन के लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर अशांति के अंदेशे में शहर के 1800 लोग पहले से पाबंद किए जा चुके हैं। इसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क व उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क शामिल हैं। जफर अली 24 नवंबर को हुए बवाल कराने की साजिश समेत कई गंभीर आरोप में जेल भेजे जा चुके हैं। उनके बड़े भाई मोहम्मद ताहिर ने भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर सवाल उठाए थे।
Sambhal: रामनवमी पर सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण संभव, राजस्थानी पत्थर पर उकेरी गई आकृति...लिखा गया यह श्लोक

जिससे अशांति का अंदेशा पैदा हुआ। एसआईटी के दरोगा आशीष तोमर की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बताया कि अशांति के अंदेशे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली के परिवार के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया है। साथ ही नोटिस भी तामील करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed