फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Update: 34 shrines found... Administration to search for 34 more, laying foundation stone Yama shrine

Sambhal Update: 34 तीर्थ मिले... 34 और भी तलाशेगा प्रशासन, पालिका सभी को संवारेगी, यम तीर्थ का हुआ शिलान्यास

Fri, 03 Jan 2025 04:16 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 04:16 PM IST
सार

संभल में यम तीर्थ का शिलान्यास और पार्क का उद्घाटन राज्यमंत्री गुलाब देवी ने किया। प्रशासन ने 34 तीर्थ और 19 कूप की खोज कर उन्होंने संवारना शुरू कर दिया है। अतिक्रमण मुक्त यम तीर्थ को अब पुनर्विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sambhal Update: 34 shrines found... Administration to search for 34 more, laying foundation stone Yama shrine
संभल में यम तीर्थ का शिलान्यास किया गया - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल का ऐतिहासिक महत्व के साथ ही धार्मिक महत्व भी प्राचीन काल से है। भगवान कल्कि का अवतरण संभल में होगा। इसका भी उल्लेख मिलता है। 68 तीर्थ और 19 कूप से घिरे इस संभल का आकार पुराणों में त्रिकोणीय बताया गया है। इसी महत्व और प्राचीनकाल के दौरान स्थापित किए गए तीर्थों की खोज में प्रशासन लगा है।

विज्ञापन


अभी तक प्रशासन को 34 तीर्थ स्थल मिल चुके हैं। अभी 34 तीर्थ मिलने बाकी है। 19 कूप सभी खोज लिए हैं। अब इन तीर्थ और कूप को संवारने की जिम्मेदारी पालिका की रहेगी। जो तीर्थ या कूप ग्रामीण इलाके में आते हैं उनको ग्राम पंचायत द्वारा संवारा जाएगा।
विज्ञापन


या अन्य किसी निधि से काम कराया जाएगा। ईओ पालिका मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सभी तीर्थ जो पालिका क्षेत्र में आते हैं उनको संवारा जाएगा। कूप भी संवारने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यम तीर्थ के शिलान्यास संग राज्यमंत्री ने किया पार्क का उद्घाटन

प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ संभल के मोहल्ला हल्लूसराय में यम तीर्थ का विधिविधान के साथ शिलान्यास किया। इसके बाद पास में ही शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर चौधरी सराय पहुंचीं।


जहां पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए पार्क का उद्घाटन किया। हल्लूसराय यम तीर्थ के शिलान्यास के मौके पर आचार्य पंडित शोभित शास्त्री, विशाल शर्मा आदि ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान क्षेमनाथ मंदिर के महंत दीनानाथ, परमेश्वरलाल सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, संजय सांख्यधर, मुकुल रस्तोगी, संजय गुप्ता पोली, राजेश्वरी त्यागी, राजेंद्र पाल, अजय शर्मा आदि रहे।

भाजपा नेता की शिकायत पर अतिक्रमण मुक्त हुआ था यमतीर्थ: वर्ष 2019 में कुछ लोगों ने यमतीर्थ की कुछ भूमि पर अतिक्रमण कर दिया था। जिससे परिक्रमा मार्ग बाधित हो गया था। इसकी शिकायत भाजपा नेता संजय सांख्यधर ने तत्कालीन एसडीएम दीपेंद्र यादव से की थी।


एसडीएम पर ईओ का भी चार्ज था। उन्होंने पालिका की टीम के साथ जाकर यमतीर्थ को अतिक्रमण मुक्त कराया था। उसके बाद से ही लगातार समय समय पर पूजा अर्चना हिंदू संगठनों द्वारा की जाती रही है। अब इसको पूरी तरह संवारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed