फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Two youths died after being hit by a train in Chandausi asking to leave their house

संभल: चंदौसी में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, घर से घूमने की कहकर निकले थे

Thu, 10 Mar 2022 12:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, संभल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, संभल Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 10 Mar 2022 12:34 PM IST
सार

गांव मौलागढ़ निवासी तेजभान खेती जबकि केदार सिंह राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बुधवार की शाम सात बजे दोनों युवक घूमने निकले। गुरुवार सुबह उनके शव रेलवे ट्रैक पर मिले।

विज्ञापन
Sambhal: Two youths died after being hit by a train in Chandausi asking to leave their house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ के पास अलीगढ़-चंदौसी रेल मार्ग पर बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव मौलागढ़ निवासी तेजभान उर्फ मुन्नी लाल 42 वर्ष खेती किसानी, जबकि केदार सिंह 41 वर्ष राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बुधवार की शाम सात बजे दोनों युवक घूमने निकले। मगर देर रात तक वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ दोनों युवकों की खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह छह बजे रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े होने की सूचना मिली तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव तेजभान व केदार के होने पर परिजन विलाप करने लगे। हादसे में तेजभान की दोनों टांगे कट गई थीं। मौके पर दोनों टांग नहीं मिली। ग्रामीणों ने काफी दूर तक ढूंढने का प्रयास किया, मगर कोई सफलता नहीं मिली है। केदार के सिर में चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर

प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की तेजभान व केदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि तेजभान पर जमीन है। वह अपने पीछे पत्नी गुड्डो, एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया। केदार की आर्थिक स्थिति भी दयनीय है। वह अपने पीछे पत्नी कमलेश, तीन पुत्री व एक पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed