फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Two friends who were exercising roadside died accident, were preparing recruitment army

संभल: सड़क किनारे व्यायाम कर रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत, फौज में भर्ती के लिए कर रहे थे तैयारी

Fri, 06 Oct 2023 09:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सरायतरीन (संभल)।
अमर उजाला नेटवर्क, सरायतरीन (संभल)। Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 09:57 AM IST
सार

हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में संभल-बहजोई मार्ग पर किसौली गांव में हुआ। हादसे में जान गंवाने वाला वरुण कक्षा छह और सुमित कक्षा आठ में पढ़ता था। दोनों गहरे दोस्त थे। 

विज्ञापन
Sambhal: Two friends who were exercising roadside died accident, were preparing recruitment army
संभल में जान गंवाने वाले सुमित और वरुण - फोटो : संवाद

विस्तार

फौज में भर्ती के लिए दौड़ लगाने निकले गांव किसौली निवासी वरुण (13) और सुमित यादव (14) को व्यायाम करते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीनों को गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


यह हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में संभल-बहजोई मार्ग पर स्थित गांव किसौली में सुबह करीब छह बजे हुआ। वरुण कक्षा छह का छात्र था, जबकि सुमित कक्षा आठ में पढ़ता था। दोनों गहरे दोस्त थे। गांव के कई युवा सुबह दौड़ लगाने जाते थे।
विज्ञापन


फौज में भर्ती का इरादा बनाकर वरुण और सुमित ने भी दो माह पहले से दौड़ और व्यायाम का अभ्यास शुरू किया था। हादसे के बाद नजदीक मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वरुण के पिता नवरत्न यादव और सुमित के पिता महेश यादव किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर हादसे का कारण बनी बाइक बहजोई की तरफ से आ रही थी। उस पर सवार धनारी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तगढ़ निवासी तसलीम, सबीले हसन, शाहरुख भी घायल हो गए। बाइक चला रहे तसलीम के खिलाफ बहजोई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed