{"_id":"621b1e295c8ddd42e3155b31","slug":"sambhal-the-car-rammed-into-the-truck-near-the-breaker-on-the-highway-two-killed-one-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संभल: हाईवे पर ब्रेकर के नजदीक ट्रक में घुसी की कार, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: हाईवे पर ब्रेकर के नजदीक ट्रक में घुसी की कार, दो की मौत, एक घायल
Sun, 27 Feb 2022 12:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:16 PM IST
सार
मुरादाबाद आगरा हाईवे पर गांव कैल में आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेकर आने पर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये। पीछे चल रही कार ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार तीनों दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन
सचिन जौहरी व राकेश पांडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुन्नौर क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर गांव कैल के पास ब्रेकर पर शनिवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे ट्रक में पीछे से तेज गति में कार घुस गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी राकेश पांडे (50 ) अपने साथी सचिन जौहरी (45) और विकास चौहान के साथ कार से शनिवार की रात बबराला राजघाट जा रहे थे। कार को विकास चौहान चला रहा था। रात करीब सवा ग्यारह बजे मुरादाबाद आगरा हाईवे पर गांव कैल में आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेकर आने पर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये। पीछे चल रही कार ट्रक में घुस गई। हादसे में सवार तीनों दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल विकास चौहान अलीगढ़ रेफर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने राकेश पांडे और सचिन जौहरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास चौहान को अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिये हैं।