फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Student died due to collision with tractor, scarf got stuck in bike's wheel... woman died

Sambhal:  ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की जान गई, बाइक के पहिये में फंसा दुपट्टा... गिरने से महिला की माैत

Sat, 19 Apr 2025 06:10 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 06:10 PM IST
सार

संभल जिले में दो अलग-अलग हादसों में छात्र समेत दो की माैत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालकों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Sambhal: Student died due to collision with tractor, scarf got stuck in bike's wheel... woman died
महिला की माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से गिरकर थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव सराय ज्वाला पुरी निवासी महिला आरजू उर्फ तबस्सुम (25) की मौत हो गई। महिला अपने पति और दो छोटी बेटियों इनायत व आयत के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से ससुराल लौट रही थी।

विज्ञापन


हादसा मुरादाबाद आगरा हाईवे पर बहजोई चंदौसी के बीच गांव अचलपुर के निकट शनिवार को सुबह करीब सवा दस बजे हुआ। पति नफीस ने बताया कि बीते कई दिन से वह थाना गुन्नौर क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल में रहकर टाइल्स पत्थर लगाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन


ताऊ की मौत कि जानकारी मिलने पर पत्नी व दो बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव सराय ज्वालापुरी जा रहा था कि रास्ते में गांव अचलपुर के निकट हादसा हो गया। हादसे में पत्नी घायल हो गई। सीएचसी में उपचार के लाने पर चिकित्साधिकारी डॉ. जयकिशन ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में उसकी बेटी आयत के भी माथे पर चोट आई है। मौके पर पहुंचे दरोगा संदीप शर्मा का कहना था कि बाइक के पहिये में महिला का दुपट्टा फंसा हुआ था। इससे अंदेशा है कि बाइक के पहिये में दुपट्टा फंसने से महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई।

ट्रैक्टर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, छात्र की मौत
जुनावई कस्बे के पतरिया-जुनावई लिंक मार्ग पर गांव बसीटा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पर खड़े ई- रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र विजनेश कुमार (11) की मौत हो गई। उसकी दादी प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला।

परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी दादी के साथ ई - रिक्शा से जुनावई की साप्ताहिक बाजार में आ रहा था। गांव बसीटा निवासी मनोज कुमार का बेटा विजनेश कुमार गांव के ही विद्यालय में कक्षा पांचवीं का छात्र था। शनिवार सुबह नौ बजे करीब वह अपनी दादी प्रेमवती के साथ ई- रिक्शा से जुनावई की साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए आ रहा था।

ई- रिक्शा को गांव का ही प्रमोद कुमार चला रहा था। गांव के बाहर पतरिया- जुनावई लिंक मार्ग पर पहुंचने पर प्रमोद कुमार ने ई रिक्शा को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और रिक्शा से गेंहू का कट्टा निकालकर पास की चक्की पर पिसाई के लिए देने चला गया।

इस बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा पलट गया और उसमें बैठा विजनेश कुमार रिक्शा के नीचे दब कर घायल हो गया। जबकि उसकी दादी सड़क पर गिर कर घायल हो गई।

राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने विजनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी दादी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक अपने पीछे पिता सहित छोटे भाई अमन व मां धर्मवती को रोता बिलखता छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed