फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal SP MP Barq attack on the government - why do not bulldozers run the houses of people who comment on Hazrat Mohammahal SP MP attack on the government - why do not bulldozers run the houses of people who comment on Hazrat Mohammad Sahab

Sambhal: सपा सांसद बर्क का सरकार पर हमला- हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने वाले लोगों के घर बुल्डोजर क्यों नहीं चलाते

Wed, 22 Jun 2022 09:58 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 22 Jun 2022 09:58 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। सपा सांसद ने एक निजी चैनल के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Sambhal SP MP Barq attack on the government - why do not bulldozers run the houses of people who comment on Hazrat Mohammahal SP MP attack on the government - why do not bulldozers run the houses of people who comment on Hazrat Mohammad Sahab
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि बुल्डोजर मुसलमानों की इमारतों पर ही चलाया जा रहा है। कानून में तो इसका कोई जिक्र नहीं है लेकिन मुसलमानों के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। सपा सांसद ने एक निजी चैनल के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मुसलमानों ने विरोध किया तो उन्हें गोली से निशाना बनाया और उनकी इमारतों को बुल्डोजर से जमींदोज कर दिया गया। बुल्डोजर से मुसलमानों को डराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए सांसद ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री मुसलमानों के अलावा भी बुल्डोजर चलवाएंगे। हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी मुसलमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन्होंने हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी की उनके घरों पर बुल्डोजर क्यों नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि सरकार मुसलमानों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। अग्निपथ स्कीम युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। चार वर्ष सेना में नौकरी के बाद ऐसे युवाओं का भविष्य क्या होगा। अग्निपथ स्कीम का विरोध ही उसकी कमियों को उजागर कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed