फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Six teenagers who were bathing at Ganga Ghat on Buddha Purnima drowned

संभल: बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाट पर स्नान कर रहे छह किशोर डूबे, पांच को सकुशल बाहर निकाला, एक की तलाश जारी

Mon, 16 May 2022 06:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला/चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला/चंदौसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 16 May 2022 06:06 PM IST
सार

घटना से वहां घाट पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर संभल व बुलंदशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपनी सीमा के बारे में जानकारी करते रहे। मगर गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश जारी रही। मगर शाम तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Sambhal Six teenagers who were bathing at Ganga Ghat on Buddha Purnima drowned
गंगा में डूबे छह छात्रों में से एक का नहीं लग रहा पता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुद्ध पूर्णिमा पर राजघाट गंगाघाट पर अस्थायी घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में जाने पर छह किशोर डूब गए। तीन किशोर स्वयं प्रयास करके बच गए। शोर सुनकर दो किशोरों को वहां स्नान कर रहे लोगों ने बचा लिया। एक किशोर की तलाश जारी है।

विज्ञापन


घटना से वहां घाट पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर संभल व बुलंदशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपनी सीमा के बारे में जानकारी करते रहे। मगर गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश जारी रही। मगर शाम तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कैसरपुर रसेटा से दो गाड़ियों से ग्रामीण राजघाट गंगाघाट पर स्नान करने के लिए गए थे। उनके साथ गांव के ही ओमवीर सिंह (14) पुत्र पप्पू खड़गवंशी, मदनगोपाल, विजयपाल, राजकुमार भी गए थे। सुबह करीब 11 बजे वहां पर ओमवीर सिंह, गांव निवासी मदनगोपाल, विजयपाल, राजकुमार, दूसरे गांव के दो अन्य युवक देवेंद्र व उसका एक साथी किशोर अस्थायी घाट पर अलग स्नान करने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाते समय अचानक किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पानी में हाथ पैर मारने पर राजकुमार बच गया और उसने प्रयास करके मदन गोपाल, विजय पाल के हाथ पकड़कर खींच लिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास गंगा में स्नान कर रहे लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने देवेंद्र व एक अन्य किशोर को बचा लिया। ओमवीर (14) का कोई पता नहीं चला। 
सूचना पर गोताखोर व नाविक भी आ गए। ओमवीर की तलाश जारी है, पर अभी तक ओमवीर का कोई पता नहीं चला था। किशोरों के डूबने की सूचना से वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया।

गुन्नौर व बुलंदशहर पुलिस मौके पर पहुंची

गुन्नौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गंगा घाट पर पहुंच गए। कुछ देर बुलंदशहर पुलिस भी पहंच गई। घटना की जानकारी कर गंगा घाट व बुलंदशहर के गंगा घाट से गोताखोरों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने पांच से छह घंटे तक की किशोर की गंगा में काफी तलाश की। मगर किशोर का कोई पता नहीं लग सका। गंगा घाट पर मौजूद किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed