फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Short circuit in generator... Three youths involved in Chehalum procession got burnt, one died

संभल: जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट... चेहल्लुम जुलूस में शामिल तीन युवक झुलसे, एक की माैत, दो अस्पताल में भर्ती

Sat, 16 Aug 2025 05:10 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 05:10 PM IST
सार

संभल के फुलसिंघा में चेहल्लुम के जुलूस के दाैरान जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसकी चपेट में आने से तीन युवक झुलस गए। अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दो युवकों का उपचार जारी है। 

विज्ञापन
Sambhal: Short circuit in generator... Three youths involved in Chehalum procession got burnt, one died
संभल में युवक की माैत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र गांव फुलसिंघा में चेहल्लुम के जुलूस में शामिल जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट से उतरे करंट की चपेट में आकर कासिम (22) पुत्र फारुक की मौके पर ही मौत जबकि सज्जाद अली और सलीम झुलस गए। दोनों का संभल के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन


गांव फुलसिंघा निवासी फारुक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव में लोग चेहल्लुम का जुलूस निकाल रहे थे। जैसे ही जेनरेटर लेकर लोग खड़ंजे पर पहुंचे तो वहां रास्ता खराब था। उस रास्ते में गड्ढा होने की वजह से जेनरेटर लड़खड़ाकर उल्टा हो गया। इससे जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट होने से करंट उतर आया।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आने से कासिम, सलीम और सज्जाद अली झुलस गए। परिजन और अन्य लोग झुलसे तीनों युवकों को संभल अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने कासिम को मृत घोषित कर दिया।  अन्य दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। बताया कि कासिम का रिश्ता तय हो गया था, कुछ ही दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची और जांच पड़ताल की। परिजनों ने कासिम का शव का पोस्टमार्टम कराने का इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed