फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Roadways crushed mother and son riding bike, both died on spot, driver and conductor absconded

संभल में हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, चालक-परिचालक फरार

Tue, 26 Nov 2024 08:28 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 08:28 PM IST
सार

नरौरा रोड पर पाताली शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटे की माैत हो गई। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sambhal: Roadways crushed mother and son riding bike, both died on spot, driver and conductor absconded
नराैरा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले मां-बेटे - फोटो : संवाद

विस्तार

नरौरा रोड पर पाताली शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते के सामने मंगलवार की शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव रसूलपुर निवासी बोथा देवी (60) और उनका बेटा सतेंद्र (20) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक-परिचालक बस छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव रसूलपुर निवासी बोथा देवी मंगलवार को शाम अपने बेटे सतेंद्र के साथ दवाई लेने के लिए बाइक से गुन्नौर जा रही थी। नरौरा रोड पर पाताली शिव मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते की ओर मुड़े तो नोएडा डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आरोपी चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग गए। हादसा के बाद राहगीर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने निजी वाहन से मां-बेटे को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

मासूम के सिर से उठा पिता का साया

सतेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था और खेती कर परिवार का सहयोग करता था। दो साल पहले सतेंद्र की शादी मंजू से हुई थी और एक सात माह की बेटी अवंतिका है। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी बेसुध हो गई। सात माह की मासूम के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। वहीं परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मचा है। गांव में भी गम का माहौल है।



रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। तहरीर के आधार पर रोडवेज चालक के रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। -डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ गुन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed