फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Roadways bus rams into DCM parked on the roadside, passengers start screaming, 14 passengers injured,

संभल: सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में घुसी रोडवेज बस,यात्रियों में मच गई चीखपुकार, 14 यात्री घायल, दो रेफर

Thu, 12 Jun 2025 03:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 03:30 PM IST
सार

गुन्नौर इलाके में राडवेज बस सड़क पर खड़े दूसरे वाहन से टकराया गया। इस हादसे में 14 यात्री जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Sambhal: Roadways bus rams into DCM parked on the roadside, passengers start screaming, 14 passengers injured,
गुन्नौर में बस हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव रसूलपुर के नजदीक बुधवार देर रात  तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचा।

विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बरेली डिपो की बस आनंदबिहार से चल कर बदायूं जा रही थी। बस में करीब 20 यात्री ही थे। अधिकांश यात्री नींद में में थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव रसूलपुर के नजदीक अचानक बस अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर लगने से यात्री अपनी-अपनी सीटों से उछल कर इधर-उधर टकरा गए। हादसे में डीसीएम चालक 14 लोग घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुला कर घायलों को सीएचसी भेज दिया। जहां घायल हारुन पुत्र बुद्धि निवासी फकीरा मोहल्ला थाना बहजोई व प्रवीण पुत्र स्वराज निवासी गठोना थाना उझानी जनपद बदायूं की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed