{"_id":"5d24eb3e8ebc3e6d023944ac","slug":"sambhal-police-will-go-to-delhi-for-areest-to-fake-cbi-time-sambhal-news-mbd3144344104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई की फर्जी टीम के मास्टरमाइंड को पकड़ने दिल्ली जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई की फर्जी टीम के मास्टरमाइंड को पकड़ने दिल्ली जाएगी पुलिस
विज्ञापन
sambhal police will go to delhi for areest to fake cbi time
संभल/असमोली। असमोली स्थित धामपुर शुगर मिल यूनिट पर छापेमारी करने वाली फर्जी सीबीआई टीम के मास्टरमाइंड और उसके दो सहयोगियों की तलाश में पुलिस की छानबीन तेज हो गई है। पकड़े गए आरोपियों में से तीन को कारागार से पूछताछ के लिए असमोली थाने लाया गया। लेकिन पुलिस को ज्यादा कुछ सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि मास्टरमाइंड और उसके सहयोगियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की छानबीन कई बिंदुओं पर चल रही है।
मंगलवार को फर्जी सीबीआई टीम के मुख्य आरोपी रमेश आजाद, गंगा सहाय और हरभजन को मुरादाबाद कारागार से असमोली थाने पूछताछ के लिए लाया गया। पुलिस ने भागे हुए गिरोह के सरगना संजय और उसके सहयोगी आसिम और योगेंद्र के बारे में जानकारी की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि संजय से फोन के माध्यम से ही बात होती थी उसके अलावा कभी मिलना होता तो मझोला थाना क्षेत्र के गागन क्षेत्र में बुलाता था। लेकिन कभी घर लेकर नहीं गया।
आरोपियों ने बताया कि संजय के सहयोगी आसिम और योगेंद्र उसे पंडित नगला क्षेत्र का बताते थे। लेकिन भागे हुए आरोपियों के आधार कार्ड की कॉपी रमेश आजाद के दिल्ली ऑफिस में बंद हैं। अब पुलिस दिल्ली में आधार कार्ड की कॉपी हासिल करने के लिए जाएगी। जिससे आरोपियों का पता लग सके। लेकिन पुलिस का मानना है कि इस तरह के अपराधी फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। दस्तावेजों की भी जांच होगी। फिलहाल पुलिस मास्टर माइंड की तलाश में दिल्ली जाने का मन बना रही है।
विज्ञापन
यह है मामला
संभल। असमोली क्षेत्र के धामपुर शुगर मिल यूनिट पर 27 जून को फर्जी सीबीआई टीम ने छापामारी की। वहां सुरक्षा गार्ड और मिल कर्मचारियों ने टीम को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। मौके से 16 लोग पकड़े गए। जो तीन आरोपी भागे वह फर्जी सीबीआई टीम के मास्टरमाइंट थे। जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। लेकिन उनका कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। जिससे उनकी गिरफ्तारी की जा सके।
इसी क्रम में मुरादाबाद कारागार से तीन लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया था। असमोली थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार का कहना है कि कारागार से आरोपियों को पूछताछ के लिए लाया गया था। लेकिन कोई खास जानकारी वे दे नहीं सके। लेकिन सभी बिन्दुओं पर पड़ताल की जा रहा है। मास्टरमाइंड और उसके दो सहयोगी जल्द गिरफ्त में होंगे। पुलिस छानबीन और गिरफ्तारी के लिए दिल्ली भी जाएगी।