फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal police station is looking for 55 miscreants and Nakhasa police is looking for 24 miscreants

Sambhal Violence: संभल कोतवाली को 55 व नखासा पुलिस को 24 उपद्रवियों की तलाश, अब कुर्की करने की तैयारी

Sat, 18 Jan 2025 11:18 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:18 AM IST
सार

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल 79 उपद्रवियों की तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक 59 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बवाल में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग, पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी, जिससे 29 पुलिसकर्मी घायल हुए और 5 नागरिकों की मौत हुई।

विज्ञापन
Sambhal police station is looking for 55 miscreants and Nakhasa police is looking for 24 miscreants
संभल में पथराव करने के आरोपियों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर - फोटो : पुलिस

विस्तार

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल 79 उपद्रवियों की संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस को तलाश है। यह उपद्रवी घटना के बाद से ही भागे हुए हैं। नखासा थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के 24 उपद्रवियों के खिलाफ न्यायालय        से गैरजमानती वारंट जारी करा लिए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस अपने क्षेत्र के 55 उपद्रवियों के खिलाफ वारंट जारी कराने के लिए प्रयास कर रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। 59 उपद्रवी जेल भेजे गए हैं। संभल कोतवाली पुलिस ने 40 उपद्रवी को जेल भेजे हैं। जबकि नखासा थाना पुलिस 19 उपद्रवियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि वांछित उपद्रवियों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस पर फायरिंग और पत्थरबाजी की थी। आगजनी कर वाहनों को फूंक दिया था। इस बवाल में 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पांच आम लोगों की भी मौत हुई थी। यह उपद्रव जामा मस्जिद के बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में हुआ था। इस उपद्रव में सात एफआईआर दर्ज की गई थीं। जिसमें 2750 अज्ञात व कई नामजद किए गए थे। पांच एफआईआर संभल कोतवाली में दर्ज हैं जबकि दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज की गई थीं। 

सर्विलांस टीम को भी उपद्रवी तलाश करने में लगाया गया

एसपी का कहना है कि जो उपद्रवी पहचाने गए हैं और उनकी तलाश में टीम लगी है। उनकी तलाश के लिए सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है। जिससे उनकी धरपकड़ करने में आसानी हो सके। बताया कि घटना के बाद दिल्ली के बटला हाउस और अन्य इलाके में सर्विलांस टीम ने तलाश किए थे। पुलिस टीमें तलाश करने पहुंची तो उपद्रवियों ने ठिकाने बदल दिए और नंबर भी बदल दिए गए हैं। एसपी का कहना है कि सुरागकशी लगातार कराई जा रही है।

कुर्की तक की होगी कार्रवाई

संभल कोतवाली और नखासा पुलिस जिन वांछित उपद्रवियों की तलाश में लगी है वह हाथ नहीं आ रहे हैं। घटना के बाद से ही शहर छोड़कर कहीं छिपे हैं। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है लेकिन उपद्रवियों के परिवारों ने भी घर छोड़ दिए हैं। एसपी का कहना है कि वांछित उपद्रवी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर इनाम भी घोषित किया जाएगा। उपद्रवी जो उपद्रव कर गए हैं उनको छोड़ा नहीं जाएगा।

450 उपद्रवी फोटो से पहचाने जाएंगे

बवाल शहर के तीन स्थानों पर हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था। जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था। जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। जहां एसपी और डीएम पर जानलेवा हमला किया गया था। इन तीनों ही स्थानों पर जो उपद्रवी थे उनमें 450 के फोटो पुलिस के पास हैं। फोटो के आधार पर ही उन चेहरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed