फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Petition filed to register a case against Rahul Gandhi, accused of making anti-national statements

संभल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए याचिका दायर, देश विरोधी बयान देने का लगाया आरोप

Thu, 23 Jan 2025 06:46 PM IST
विमल शर्मा संभल न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संभल न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 06:46 PM IST
सार

राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोही बयानबाजी का आरोप लगाते हुए हिंदू शक्ति दल ने संभल की एमपीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की है। याचिका में उनके बयान को देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया है।

विज्ञापन
Sambhal: Petition filed to register a case against Rahul Gandhi, accused of making anti-national statements
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी पर देशद्रोही बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सीजेएम कोर्ट (एमपी एमएलए कोर्ट) में याचिका दायर की गई है। याचिका में राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चंदौसी की एमपीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने बताया कि 15 जनवरी को हुए कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय के उदघाटन के समय सांसद राहुल गांधी ने बयानबाजी करते हुए कहा कि था कि हमारी लड़ाई बीजेपी-आरएसएस से नहीं है, इंडिया से है।
विज्ञापन


इससे देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह देशद्रोह है। इसके चलते जिला संभल के सीजेएम कोर्ट (एमपी एमएलए कोर्ट) में वाद दायर किया गया है। मांग की गई है कि राहुल गांधी के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने 18 जनवरी को मुख्य सचिव व डीजीपी समेत जिला संभल के डीएम व एसपी को भी डाक व ईमेल के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर सांसद राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed