फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal News Buffalo entered the building of Government Hospital in Gunnaur

Sambhal: सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग में घुसी भैंस, जमकर मचाया उत्पात

Sat, 27 Aug 2022 11:34 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, संभल
एएनआई, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Aug 2022 11:34 AM IST
सार

संभल के गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग में भैंस घुस गई। अस्पताल में अचानक घुसी भैंस को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन
Sambhal News Buffalo entered the building of Government Hospital in Gunnaur
अस्पताल की बिल्डिंग में घुसी भैंस - फोटो : ANI

विस्तार

संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुन्नौर के एक सरकारी अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब एक भैंस वहां घुस गई। गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग में भैंस के घुसते ही मरीज से लेकर स्टाफ इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग अस्पताल से बाहर भागे तो कुछ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

विज्ञापन


भैंस अस्पताल की पहली मंजिल तक पहुंच गई और उसने जमकर उत्पात मचाया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह भैंस को नीचे उतारा। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। एसडीएम संभल गुन्नौर रामकेश सिंह ने बताया कि भैंस रैंप के सहारे पहली मंजिल पर चढ़ गई थी जिसको बाद में हटा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed