फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Neja fair to be held in memory of Salar Ghazi cancelled, ASP gave strict advice

Video: संभल के नेजा मेला पर रोक, एएसपी बोले- सालार मसूद गाजी हत्यारा और लुटेरा, अज्ञानता में होता था जलसा

Mon, 17 Mar 2025 05:31 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 05:31 PM IST
सार

संभल में इस बार सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाला नेजा मेला और ढाल लगाने की अनुमति नहीं मिली। एएसपी ने इसे लुटेरे और हत्यारे की याद से जोड़ते हुए राष्ट्रद्रोह में कार्रवाई की चेतावनी दी।  

विज्ञापन
Sambhal: Neja fair to be held in memory of Salar Ghazi cancelled, ASP gave strict advice
नेजा कमेटी से वार्ता करते एएसपी श्रीश्चंद - फोटो : संवाद

विस्तार

हत्यारे और लुटेरे की याद में न नेजा मेला लगेगा न ढाल लगेगी। अज्ञानता में यह मेला लगाया जाता रहा है तो अज्ञानी हो और यदि जानबूझकर यह मेला लगाया गया है तो देशद्रोही हो। यह बात संभल कोतवाली में एएसपी श्रीश्चंद्र ने धार्मिक नगर नेजा कमेटी के साथ वार्ता करते हुए कही है।

विज्ञापन


नेजा मेला 25, 26 और 27 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर लगना था। मंगलवार को ढाल लगाई जानी थी। नगर के चमन सराय में धार्मिक नगर नेजा कमेटी की ओर से सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में नेजा मेला लगाया जाता है। नेजा मेला से एक सप्ताह पहले नेजा मेला की ढाल और झंडा घंटाघर पर लगाया जाता है।
विज्ञापन


नेजा मेला कमेटी ने सोमवार को इसकी घोषणा की तो एएसपी ने कमेटी को संभल कोतवाली बुला लिया। इसके बाद एएसपी ने कहा कि महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर लूटा था। उसका सेनापति सय्यद सालार मसूद गाजी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने आगे कहा कि ऐतिहासिक तथ्य यह भी मिलते हैं कि सय्यद सालार मसूद गाजी ने लूटपाट की और हत्याएं की। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति भी की है। इसलिए इस तरह के लुटेरे और हत्यारे की याद में नेजा मेला नहीं लगने दिया जाएगा और न ढाल लगाई जाएगी।

यदि किसी ने ऐसा करने का प्रयास किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एएसपी ने नेजा कमेटी से कहा कि यदि परंपरा निभानी है तो उसके लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने से पहले कोई तैयारी नहीं की जाएगी।


हत्यारे और लुटेरे की याद में नेजा मेला लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर है। दूसरे समुदाय के लोगों ने इस आयोजन पर आपत्ति की है। इसके चलते अनुमति नहीं दिए जाने की जानकारी नेजा मेला कमेटी को दे दी गई है। - श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed