फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal nagar palika is 135 year old

संभल नगर पालिका की उम्र-135 वर्ष हुई, अब एक बार फिर सीमा विस्तार के लिए बन रहा प्रस्ताव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
sambhal nagar palika is 135 year old
संभल नगर पालिका परिषद का भवन। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर पालिका परिषद की उम्र 135 वर्ष हो गई। अब एक बार फिर नगर की सीमा का विस्तार करने की तैयारी चल रही है। शासन ने प्रस्ताव मांगा है। अपर जिलाधिकारी ने स्थानीय निकायों को प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

संभल नगर पालिका परिषद की ओर से एक बार फिर सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर आकलन शुरू किया गया है। इससे पहले 1986 में सीमा विस्तार हुआ था। पैंतीस वर्ष बाद दोबारा सीमा विस्तार की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संभल नगर पालिका परिषद जिले का सबसे पुराना स्थानीय निकाय है। नगर पालिका का गठन अंग्रेजों की सरकार में 135 वर्ष पहले 1886 में हुआ था। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक नगर की आबादी 2,21,813 है। इसमें 37 वार्ड हैं। अब पांच किलोमीटर दायरे में बसे आसपास के गांव नगरीय क्षेत्र की सीमा में आ चुके हैं। इसलिए उन्हें नगर की सीमा में लिए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। जिला स्तरीय बैठकों में जिलाधिकारी ने सभी स्थानीय निकायों को नगरीय क्षेत्र की सीमा के विस्तार का आदेश दिया है। इसके बाद ही प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

संभल और सिरसी में इन इलाकों में शामिल करने पर हो रहा आकलन
संभल। नगर पालिका के करीबी गांवों में रुकनुद्दीनसराय, सैफ खां सराय, मोतीनगर, नूरियोसराय, नयागांव आदि ऐसे गांव हैं जिन्हें नगर की सीमा में लिए जाने का आकलन किया जा रहा है। इसी तरह से सिरसी नगर पंचायत आसपास के क्षेत्र को नगरीय सीमा में लेेने के लिए आकलन किया जा रहा है। सिरसी नगर पंचायत में मिलक सिरसी व आसपास के गांवों को नगर में शामिल करने के प्रस्ताव पर सर्वेक्षण हो रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पृथ्वीराज यादव ने बताया कि सिरसी नगर पंचायत की स्थापना 1964 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल नगर पालिका की प्रमुख बातें
नगर पालिका का गठन-1886
पहली बार कब हुआ सीमा विस्तार-1986
आबादी-2,21,813, वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार
वार्ड संख्या-37
मैंने नगर पंचायत की सीमा के विस्तार का प्रस्ताव उप जिलाधिकारी के पास भेजा है। मिलक सिरसी ऐसी ग्राम पंचायत है जिसे शामिल करने से नगर का विस्तार होगा। मिलक सिरसी के लोगों को ग्राम पंचायत के स्थान पर नगरीय क्षेत्र की सुविधाएं मिल सकेंगी।

नूरजहां, नगर पंचायत अध्यक्ष, सिरसी
जिले में संभल, चंदौसी, बहजोई नगर पालिका है। सिरसी, नरौली, गवां, गुन्नौर, बबराला नगर पंचायत है। सभी स्थानीय निकायों की सीमा का विस्तार किया जाना है। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा है। नगर निकाय विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
कमलेश कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed