{"_id":"670ce851224bb6ef5709c293","slug":"sambhal-murder-body-young-man-found-in-mango-orchard-broken-knife-handle-was-lying-nearby-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में हत्या: आम के बाग में मिला युवक का शव, पास में पड़ा था चाकू का टूटा हैंडल...और शराब की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में हत्या: आम के बाग में मिला युवक का शव, पास में पड़ा था चाकू का टूटा हैंडल...और शराब की बोतल
Mon, 14 Oct 2024 03:15 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल)।
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:15 PM IST
सार
मुरादाबाद रोड पर जीरो प्वाइंट के पास तीन दिन से लापता पुष्पेंद्र का शव मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
युवक की हत्या की जांच करती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मुरादाबाद रोड पर जीरो प्वाइंट के नजदीक तीन दिन से लापता पुष्पेंद्र (23) का शव पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के संभल गेट बीएमजी कॉलेज का रहने वाला पुष्पेंद्र जारई वाले तिराहे पर मिठाई की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार वह शनिवार रात नौ बजे से गायब था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को मां माला देवी ने चंदौसी कोतवाली में पुष्पेंद्र की गुशशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सोमवार सुबह पुष्पेंद्र का शव मुरादाबाद रोड पर जीरो प्वाइंट के सामने आम के बाग में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसका चेहरा जंगली जानवर ने बुरी तरह नोच लिया था। शरीर बुरी तरह फूल गया था, जिससे शरीर पर अन्य कोई चोट का निशान नहीं दिख रहा था। पास में उसकी शर्ट, चप्पल, शराब के खाली क्वार्टर, डिस्पोजल गिलास, नमकीन के पाउच आदि मिले। इसके अलावा चाकू का दस्ता (हैंडल) भी मिला है।
विज्ञापन
परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं सूचना पर बनियाठेर पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एएसपी श्रीश्चंद्र ने घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन