{"_id":"659d9c5218b31c260d0e4b0a","slug":"sambhal-misdeed-victim-gave-birth-to-a-child-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया शिशु को जन्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आज अदालत में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया शिशु को जन्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आज अदालत में पेशी
Wed, 10 Jan 2024 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:50 AM IST
सार
उसने किशोरी को धमकाया था कि वह किसी को बताएगी तो जान से मार देगा। किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। दो दिन पहले किशोरी ने शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ मोहल्ला निवासी युवक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। उसने किशोरी को धमकाया था कि वह किसी को बताएगी तो जान से मार देगा। किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। दो दिन पहले किशोरी ने शिशु को जन्म दिया। किशोरी के परिजनों ने जानकारी की तो किशोरी ने घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी की मां ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। बेटी ने घटना की जानकारी नहीं दी। अब गर्भवती होने की जानकारी हुई थी। बेटी ने शिशु को जन्म दिया है। जब आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने गाली गलौज की। आरोपी भी धमकाने लगा। इसके बाद ही दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन