फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   House collapses after being struck by lightning; five people trapped in the debris have a narrow escape.

Sambhal News: बिजली गिरने से मकान ढहा, पांच लोग मलबे में दबे, बाल-बाल बचे

Fri, 04 Sep 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
House collapses after being struck by lightning; five people trapped in the debris have a narrow escape.
चंदौसी। मोहम्मद नगर कस्बे में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, हालांकि एक युवक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे हुई। मोहम्मद नगर निवासी रामश्री अपने चार बच्चों के साथ इस पक्के मकान में रहती थीं। उनके बच्चों में संजीव कुमार (28), सविता (22), जितेंद्र (20) और अंशु (16) शामिल हैं। बिजली गिरने से मकान भरभराकर ढह गया और घर का सारा सामान भी नष्ट हो गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। संजीव कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि अन्य सभी सदस्य सुरक्षित हैं। इस हादसे में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। परिवार अब खुले में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। लेखपाल विनीत कुमार ने बताया कि उन्हें बिजली से मकान गिरने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed