{"_id":"60789db28ebc3edc076e1c9e","slug":"sambhal-market-not-open-after-8pm-sambhal-news-mbd386463762","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए संभल में सतर्कता, रात्रि आठ बजे के बाद नहीं खुलेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए संभल में सतर्कता, रात्रि आठ बजे के बाद नहीं खुलेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर में रात्रि आठ बजे के बाद व्यापारिक प्रतिष्ठान न खोल जाने पर सहमति बन गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अनाउंसमेंट करते हुए व्यापारियों से कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर व्यक्ति को योगदान देना है।
रात्रि आठ बजे से सुबह छह बजे तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें। इस पर तमाम व्यापारियों ने अपनी सहमति जाहिर की। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान तमाम व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कीं और इस आग्रह को मानने की बात कही।
उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मुख्य बाजार में रात्रि आठ बजे से दुकाने बंद करने का आग्रह किया। अधिकारी चौधरी सराय से यशोदा चौराहे पर आए। शंकर चौराहे से होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों के आग्रह पर तमाम व्यापरियों ने अपनी दुकानें बंद कीं और साथ शुक्रवार से रात्रि आठ बजे तक दुकानें स्वत: बंद कर लेने का भरोसा दिया। इस बीच उन व्यापारियों के चालान काटे गए हैं, जिनकी दुकानों पर कोरोना से बचाव के उपाय नहीं किए गए थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था।