फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Innocent died due to injection of quacks, body of youth who drowned in Ganga recovered

Sambhal: झोलाछाप के इंजेक्शन से मासूम की हालत बिगड़ी...चंद घंटे बाद तोड़ा दम, गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

Tue, 26 Mar 2024 05:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 05:28 PM IST
सार

हयातनगर कस्बे के निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा काटा। उन्होंने चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Sambhal: Innocent died due to injection of quacks, body of youth who drowned in Ganga recovered
निजी अस्पताल में लगा इंजेक्शन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

संभल के हयातनगर कस्बे में स्थित निजी अस्पताल में रविवार की रात आठ बजे झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने से डेढ़ वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी की लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से दूसरी दिन भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र में स्थित मोहल्ला आंबेडकर निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उनके डेढ़ वर्षीय बेटे दिव्यम को उल्टी दस्त हुए थे। हयातनगर में स्थित निजी चिकित्सक को दिखाया। शाम के समय में भी अस्पताल पहुंच गया। इस दौरान झोलाछाप ने बेटे को इंजेक्शन लगाया। इससे हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं बालक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। सोमवार की दोपहर शव को दफन कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी संत कुमार का कहना है कि परिजनों के द्वारा घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले डूबा था प्रशांत 

बबराला में तीन दिन पहले बुलंदशहर के कर्णवास गंगा तट पर नहाते समय गंगा में डूबे प्रशांत (14) का शव मंगलवार की सुबह राजघाट गंगा तट पर उतराता मिला। गोताखोरों ने किशोर का शव गंगा से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


डिबाई थाना क्षेत्र में छावरी गांव के महेश ने बताया कि उनके पड़ोसी पिंटू ने ट्रैक्टर खरीदा था। इसलिए वह ट्रैक्टर लेकर कर्णवास गंगातट पर आया था। लोगों के साथ ही उनके बड़े भाई छाेटे लाल, भाभी मंजू और बेटा प्रशांत भी ट्रैक्टर से गंगा स्नान को आया था।

गंगा में नहाते समय अचानक से प्रशांत लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कई दिन से गोताखोर उसे तलाश रहे थे। जिसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई गई। मंगलवार को उन्हें राजघाट गंगा से किशोर का शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद वह राजघाट गंगा तट पहुंचे।


उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे प्रशांत के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि राजघाट गंगा में एक किशोर का शव मिला था। शिनाख्त होने पर शव को पीएम के लिए भेजा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed