फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Illegal leases issued for ASI protected monument, team remained speechless when it reached spot

संभल: एएसआई संरक्षित स्मारक के जारी कर दिए अवैध पट्टे, लोग कर रहे खेती, टीम माैके पर पहुंची तो देख रह गई अवाक

Fri, 24 Jan 2025 04:07 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 04:07 PM IST
सार

उत्तराखंड के संभल तहसील के गांव अल्लीपुर में एएसआई संरक्षित स्मारक अमरपति खेड़ा पर अवैध कब्जे हो गए हैं। खोदाई में प्राचीन सिक्के, हड्डियां और कंकाल मिलने के बावजूद एएसआई ने इसे संरक्षित नहीं किया। अब एसडीएम वंदना मिश्रा ने मौके की जांच और पैमाइश कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Sambhal: Illegal leases issued for ASI protected monument, team remained speechless when it reached spot
संभल में सिक्कों को देखती एसडीएम वंदना मिश्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल तहसील के गांव अल्लीपुर में स्थित अमरपति खेड़ा एएसआई के रिकॉर्ड में तो दर्ज है लेकिन मौके पर अवैध पट्टे हो चुके हैं और लोग उसमें खेती कर रहे हैं। एएसआई भी संरक्षित कर भूल गया और अब मौके पर अमरपति खेड़ा के निशान तक मिट गए हैं। कुछ समय पहले हुई खोदाई के दौरान प्राचीन सिक्के मिले थे और कुछ हड्डी मिली थीं।

विज्ञापन


ग्रामीणों का दावा है कि वर्ष 2009 में एक 10 फीट ऊंचाई का कंकाल मिला था। जो बाद में लोगों ने नष्ट कर दिया था। एएसआई की टीम बुधवार को इस स्मारक पर पहुंची थी। जब मौके पर अवैध कब्जे देखे तो प्रशासन को सूचना दी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम वंदना मिश्रा मौके पर पहुंची और मौके की पैमाइश कराने की बात कही है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया है कि अमरपति खेड़ा 1920 से एएसआई संरक्षित है। ग्रामीणों ने बताया है कि 21 समाधियां इस स्थान पर होती थी। गुरु अमर की समाधि भी इसी स्थान पर थी जो राजा पृथ्वीराज चौहान के समकक्ष माने जाते थे। ग्रामीणों ने 1834 या उसके बाद के सिक्के भी दिखाए हैं जो समय-समय पर हुई खोदाई के दौरान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई टीम को जो भी सहयोग चाहिए वह दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर गांव अल्लीपुर के निवासी मनोज राणा ने बताया कि एएसआई संरक्षित स्मारक रिकॉर्ड में तो दर्ज है लेकिन मौके पर कुछ नहीं है। समय-समय पर हुई खोदाई के दौरान तमाम प्राचीन वस्तुएं निकलकर बाहर आई हैं। इसके बाद भी एएसआई की टीम ने सुध नहीं ली।


एएसआई संरक्षित स्मारकों की अच्छी देखभाल के लिए पत्राचार किया जा चुका है। अमरपति खेड़ा भी एएसआई संरक्षित होने की जानकारी मिली है। अमरपति खेड़ा की मौके पर क्या स्थिति है। इसकी जानकारी कराई जाएगी। एएसआई को प्रशासन का जो सहयोग चाहिए होगा वह दिया जाएगा। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed