फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Husband complexion was dark he was burnt death, now wife remain jail rest her life

संभल: पति का रंग सांवला था..इसलिए नापसंद करती थी पत्नी, मौका मिलते ही जलाकर मार डाला, अब ताउम्र जेल में रहेगी

Mon, 06 Nov 2023 06:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 06:22 PM IST
सार

संभल की कोर्ट ने पति को जलाकर मारने के केस की सुनवाई करते हुए पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में देवर ने भाभी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। 

विज्ञापन
Sambhal: Husband complexion was dark he was burnt death, now wife remain jail rest her life
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचौटा गांव निवासी सतवीर की हत्या में उसकी पत्नी प्रेमश्री को आजावीन कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने महिला पर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। सतवीर की शादी वर्ष 2017 में पैगा रफातपुर निवासी प्रेमश्री उर्फ नन्हीं के साथ हुई थी। 15 अप्रैल 2019 को सोते समय सतवीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। इलाज की कोशिशों के बीच सतवीर की मौत हो गई थी। सतवीर के भाई हरवीर सिंह ने भाभी प्रेमश्री पर भाई को जलाकर मारने का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश कुमार सैनी ने बताया कि मरने से पहले सतवीर ने पुलिस को बयान दिया था कि सांवला रंग होने के कारण पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। बेटी के जन्म के छह माह बाद भी पत्नी की सोच नहीं बदली और उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। एडीजीसी ने बताया कि इस मामले में की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत में हुई। गवाह, साक्ष्य व सतवीर के मरने से पूर्व दिए गए बयान के आधार पर प्रेमश्री पर पति की हत्या का दोष सिद्ध हो गया। इसके बाद सोमवार को अदालत ने सजा सुना दी।
विज्ञापन


पति को जलाने में खुद भी झुलस गई थी
सतवीर को पेट्रोल डालकर जलाने के दौरान प्रेमश्री खुद भी झुलस गई थी। यह मामला दर्ज होते ही पुलिस ने प्रेमश्री को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 28 दिन अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में रखा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली जमानत, 2019 से जेल में है
प्रेमश्री वर्ष 2019 से जेल में है। पुलिस ने बताया कि उसके मायके वालों ने आवेदन किया था लेकिन उसे जमानत नहीं मिली। उसकी मासूम बच्ची भी मां के साथ जेल में है


अलग होने के लिए धमकी देती थी भाभी
मृतक सतवीर के भाई हरवीर ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान में बताया कि भाई का रंग सांवला होने के कारण भाभी उसे पसंद नहीं करती थी। उससे अलग होने की मांग पर अक्सर विवाद करती थी। भाई छह माह की बच्ची के मोह में पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते थे। भाभी धमकी देती थी कि मुझे अलग कर दो नहीं तो बहुत बुरा हो जाएगा। भाई ने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed