{"_id":"63bda308f8c93b49d42f4501","slug":"sambhal-hindi-news-girl-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिजनों का दावा आत्महत्या की, गांव में कई तरह की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिजनों का दावा आत्महत्या की, गांव में कई तरह की चर्चा
Tue, 10 Jan 2023 11:10 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:10 PM IST
सार
सीओ ने बताया कि शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हकीकत स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर बंद उर्फ दारापुर निवासी आसरा बी (19) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी की। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
दूल्हापुर बंद उर्फ दारापुर निवासी आसरा बी सोमवार की शाम घर में सोई थी। सुबह में चार बजे के करीब नहीं उठी तो परिजनों ने उसे देखा। जगाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह पहुंचे। जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हकीकत स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे मौत हो गई। गांव में भी युवती की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों का कहना यह भी था कि युवती पर कुछ बंदिशें लगाई तो विवाद बढ़ा। अब पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन