फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board exam centers to be determined by software.UP Board exam centers to be determined by software.

Sambhal News: सॉफ्टवेयर से तय होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र

Mon, 31 Aug 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 31 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam centers to be determined by software.UP Board exam centers to be determined by software.
चंदौसी। आगामी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार परीक्षा केंद्रों का चयन सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगा। यह कदम प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन

विद्यालयों को अपनी सभी सुविधाओं का पूरा ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसके बाद तहसील स्तरीय समिति इन विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। समिति की रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सॉफ्टवेयर परीक्षा केंद्रों का चयन करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह ने बताया कि तहसील स्तरीय समिति की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर सॉफ्टवेयर द्वारा केंद्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इस नई व्यवस्था से किसी भी विद्यालय को मनमाने तरीके से केंद्र बनाने या हटाने की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को ऑनलाइन देना होगा विवरण
परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक विद्यालयों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करना होगा। इसमें स्कूल में उपलब्ध कमरों और फर्नीचर की जानकारी देनी होगी। परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था का ब्योरा भी शामिल होगा। बिजली, पेयजल, शौचालय और सीसीटीवी जैसी अन्य सुविधाओं की जानकारी भी देनी अनिवार्य है। पोर्टल पर जानकारी दर्ज होने के बाद तहसील स्तरीय समिति विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। समिति मौके पर पहुंचकर दर्ज की गई सुविधाओं की वास्तविकता जांचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed