फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Girl files case against young man for assault and molestation

Sambhal: दो साल पहले हुई युवक की मंगनी.. तब से युवती के साथ कर रहा था गलत हरकत, मारपीट की तो करवाया केस दर्ज

Fri, 20 Oct 2023 05:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 05:54 PM IST
सार

युवती ने तहरीर पर पुलिस को बताया कि युवक की उससे दो साल पहले मंगनी हो चुकी है। इस बहाने से वह लगातार गलत हरकत करने लगा था। शादी की बात करने पर उसने मारपीट की। 

विज्ञापन
Sambhal: Girl files case against young man for assault and molestation
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हयातनगर थाना पुलिस ने सरायतरीन के एक मोहल्ला निवासी युवती की तहरीर के आधार पर चौधरी सराय निवासी राहिल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। तीन दिन पहले भी घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


युवती के शादी करने की बात कहने पर आरोपी ने मारपीट की और धमकाया। इसके बाद ही युवती की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। युवती ने तहरीर में बताया है कि दो वर्ष पहले युवक के साथ मंगनी हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने फोन पर बातचीत करनी शुरू कर दी और इसके बाद ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी के आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज

बहजोई में परिजनों संग बाजार में सब्जी लेने गई किशोरी से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने आरोपी निक्की निवासी मोहल्ला कुरेशियान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


बुधवार को पजाया सब्जी बाजार में से किशोरी से छेड़खानी की गई थी। किशोरी की मां की ओर से दी गई तहरीर में किशोरी से छेड़खानी करने व विरोध करने पर आरोपी ने मारने की धमकी दी। 

पुत्री के लापता होने पर पुलिस को दी तहरीर

चंदौसी के मोहल्ला हाता नखासा निवासी ग्रामीण ने पुत्री के लापता होने पर तहरीर कोतवाली में दी। तहरीर में बताया गया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब वह सोकर उठा तो सुबह उसकी पुत्री घर पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारी व परिचितों में जानकारी की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने अपनी पुत्री को बरामद करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed