फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Flying squad team caught one lakh rupees, driver could not show the documents

संभल: उड़नदस्ता टीम ने पकड़े एक लाख रुपये, वाहन चालक नहीं दिखा पाया दस्तावेज, पुलिस ने नकदी की सील

Sat, 13 Apr 2024 02:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 02:04 PM IST
सार

संभल में उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान एक वाहन से 1.10 लाख रुपये बरामद किए। इसके बारे में चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे सील कर दिया गया। उधर, गुनौर इलाके में भी 61 हजार रुपये सील किए गए। 

विज्ञापन
Sambhal: Flying squad team caught one lakh rupees, driver could not show the documents
संभल में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सरायतरीन बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भवन में शुक्रवार की दोपहर उड़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी से 1.10 लाख रुपये मिले। वाहन चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। उड़नदस्ता के प्रभारी अशोक कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर संभल-बहजोई मार्ग पर गांव भवन के नजदीक वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान संभल की ओर से आई पिकअप गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में 1.10 लाख रुपये जब्त किए। चालक ने अपनी पहचान अलीगढ़ जिले के गांव भोजपुरी निवासी राम बहादुर सिंह के रूप में कराई लेकिन वह रुपयों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। रुपये सील कर दिए गए हैं। उड़नदस्ता के प्रभारी ने बतया कि इस तरह के अिभयान जारी रहेंगे। 

विज्ञापन

गुन्नाैर में 61 हजार रुपये बरामद किए

लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई एफएसटी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।  शुक्रवार को उड़ान दस्ता टीम  प्रभारी राम लखन यादव ने बताया कि गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल के नजदीक जांच के दौरान एक वाहन सवार व्यक्ति के पास 61 हजार रुपये मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपना नाम गिरवरनाथ गोस्वामी निवासी मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी नगर थाना बहजोई बताया है। जब्त की गई धनराशि के विषय में वह कोई साक्ष्य नहीं दे पाया। टीम द्वारा धनराशि को कोषागार संभल में जमा कराया जा रहा है। इस मौके पर टीम में शामिल कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल अमनदीप , एसआई  रोहित कुमार सहित मौजूद रहै। 

सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया प्रशिक्षण

लोस चुनाव को लेकर सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिन से चल रहे पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। वहीं दूसरी पाली में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में 36 कार्मिक अनुपस्थित रहे।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक व्यवस्था एवं प्रशिक्षण भरत कुमार मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिक मतदान से संबंधित पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने ईवीएम के कनेक्शन, सीआरसी क्या है, मशीन का रिप्लेसमेंट एवं उनके साथ कौन कौन से प्रपत्र भरे जाने हैं। इसकी विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय पाली में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को भी प्रशिक्षण दिया गया। उनको ईवीएम का सामान्य प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से दिया गया।

साथ ही प्रपत्रों के विषय में भी जानकारी दी गई। एमपीएस एप ( मतदान प्रतिशत संकलन) के विषय में भी जानकारी दी गई। सीडीओ ने बताया कि दोनों पालियों में 36 कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं। इनके विरुद्ध निर्वाचन गाइडलाइन के अनुसार एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 



इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, बीएसए चंद्रशेखर, डीआईओएस वेदराम, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, आईटीआई चंदौसी के प्रधानाचार्य  एसके वार्ष्णेय आदि रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed