{"_id":"63752d8a1373d64723103c19","slug":"sambhal-fighting-and-stone-pelting-on-two-sides-for-throwing-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal : कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, फायरिंग का आरोप, पुलिस का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal : कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, फायरिंग का आरोप, पुलिस का इनकार
Thu, 17 Nov 2022 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुरबंद में कूड़ा डालने को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के साथ ही पथराव किया गया। फायरिंग किए जाने की भी ग्रामीणों में चर्चा है हालांकि पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
मुबारकपुरबंद गांव निवासी एक पक्ष के एक युवक की घर में ही दुकान हैं जबकि पास में ही दूसरे पक्ष के युवक का अपने मकान में मेडिकल स्टोर है। बुधवार की सुबह एक युवक ने दुकान के आगे सफाई के बाद इकट्ठा हुए कूड़े को दूसरे पक्ष के युवक की दुकान के आगे लगा दिया। दोपहर करीब एक बजे कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। घायल कोई भी पुलिस के सामने नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग की गई है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि झाडू लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। फायरिंग नहीं हुई है। किसी भी पक्ष ने तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन