{"_id":"6909a2d259e7ac10900576c0","slug":"sambhal-father-in-law-swallows-poison-after-argument-with-daughter-in-law-condition-worsens-hospitalized-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: बहू से कहासुनी के बाद ससुर ने निगला जहर, हालत बिगड़ी...अस्पताल में भर्ती, घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: बहू से कहासुनी के बाद ससुर ने निगला जहर, हालत बिगड़ी...अस्पताल में भर्ती, घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम
Tue, 04 Nov 2025 12:23 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:23 PM IST
सार
संगम विहार कॉलोनी निवासी ने पुत्रवधू से कहासुनी के बाद जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चंदाैसी पुलिस कर रही जांच
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
संगम विहार कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार ने पुत्रवधू से कहासुनी के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्होंने अपनी पत्नी को जानकारी दी। मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उन्हें चंदौसी सीएचसी ले आए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
नगर के संगम विहार कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार मंडी रेलवे फाटक के पास पान की दुकान चलाते हैं। परिजनों का आरोप है कि रविवार दोपहर उनका अपनी पुत्रवधू से विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर उन्होंने दुकान पर जाकर जहर का सेवन कर लिया और पास के ही मंदिर में जाकर लेट गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्होंने पत्नी सुमन को फोन पर बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। यह सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन बेहतर उपचार के लिए परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया दिया। सोमवार दोपहर हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों ने श्रवण कुमार को दोबारा चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।