{"_id":"60ae09ce81061e1bda320f7a","slug":"sambhal-farmers-protest-against-three-farm-laws-observes-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला दिवस: संभल में किसानों ने फूंका प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला, कृषि कानून के विरोध में कर रहे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला दिवस: संभल में किसानों ने फूंका प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला, कृषि कानून के विरोध में कर रहे प्रदर्शन
Wed, 26 May 2021 02:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 26 May 2021 02:11 PM IST
सार
तीनों कृषि कानून के विरोध में संभल के किसान संगठन मना रहे काला दिवस। जगह-जगह घरों व वाहनों पर लगाए काले झंडे। पुलिस भी रही मौजूद।
विज्ञापन
काला दिवस मनाते किसान
- फोटो : ANI
विस्तार
तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को किसान संगठनों के आह्वान पर किसानों ने काला दिवस मनाया। किसान नेता अपने घर और वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध जता रहे हैं। भाकियू पदाधिकारियों ने धनारी क्षेत्र के गांव भागनगर में पदाधिकारियों द्वारा गांव में काले झंडे लेकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
वहीं गांव के चौराहे पर किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे। वही उधरणपुर धनारी, धनारी, दिनोरा वहीपुर, गड़ा, कुबरी भूड़, जयराम नगर, पिपलवाला में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया।
किसानों के काला दिवस के साथ ही जिले में अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। संभल कस्बे में सपा और कांग्रेस ने भी किसानों को समर्थन दिया है और आंदोलन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी। इस मौके पर भाकियू के जिला संगठन मंत्री संजीव यादव, युवा जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला सचिव मनवीर यादव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।