{"_id":"62e684ae4ab1a40bfc5471d7","slug":"sambhal-farmer-leaders-sitting-on-the-road-jammed-the-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: बिजलीघर पर धरने देने से न बनी बात, तो सड़क जाम कर धरने पर बैठे किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: बिजलीघर पर धरने देने से न बनी बात, तो सड़क जाम कर धरने पर बैठे किसान नेता
Sun, 31 Jul 2022 07:03 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 31 Jul 2022 07:03 PM IST
सार
किसानों का यह धरना बिजली की समस्याओं से निजात के लिए 15 दिन से चल रहा है। किसानों ने मांग की थी कि समय पर बिजली आपूर्ति दी जाए, खराब उपकरणों को बदला जाए और सारंगपुर फीडर की क्षमता बढ़ाई जाए। इन मांगों को पूरा करने का विद्युत निगम की ओर से आश्वासन तो दिया गया लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
सड़क जाम करते किसान नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंदौसी डिवीजन के खिरनी मोहिउद्दीनपुर स्थित बिजलीघर में धरना दे रहे भाकियू (अअ) के पदाधिकारियों की मांग पूरी नहीं होने पर संगठन नेताओं में रोष पनप गया। किसानों ने संभल-गवां मार्ग पर रविवार की दोपहर तीन बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर कैलादेवी थाने की पुलिस पहुंची लेकिन किसान अपनी मांग पूरी होने के बाद ही मुख्य मार्ग से धरना समाप्त करने की मांग पर अड़े हैं। मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन होने से जाम के हालात बने हुए हैं। वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन
किसानों का यह धरना बिजली की समस्याओं से निजात के लिए 15 दिन से चल रहा है। किसानों ने मांग की थी कि समय पर बिजली आपूर्ति दी जाए, खराब उपकरणों को बदला जाए और सारंगपुर फीडर की क्षमता बढ़ाई जाए। इन मांगों को पूरा करने का विद्युत निगम की ओर से आश्वासन तो दिया गया लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। इसी को लेकर महांपचायत का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
महापंचायत के दौरान ही मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन करने की बात तय हुई और जाम लगा दिया गया है। एसडीएम और विद्युत निगम के अधिकारियों को जाम लगाने की पुलिस ने सूचना दे दी है।