फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Family members kept running with dead body in hope of life, cremation after foul smell arose

Sambhal: जिंदगी की आस में शव लेकर दौड़ते रहे परिजन, दुर्गंध उठने के बाद अंतिम संस्कार, सांप ने ली युवक की जान

Sat, 11 Nov 2023 04:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 04:46 PM IST
सार

रजपुरा थाना क्षेत्र के निवासी पुष्पेंद्र को सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया था। परिजन डॉक्टर को दिखाने के जगह झाड़ फूक के चक्कर में पड़ गए। जब ओझा ने हाथ खड़े कर दिए तो परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Sambhal: Family members kept running with dead body in hope of life, cremation after foul smell arose
सांप के डसने से मौत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के गांव सिंघौला दौलत सिंह निवासी पुष्पेंद्र (28) को बुधवार की रात सांप ने डस लिया। परिजनों ने पहले झाड़ फूक कराई और बाद में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। अंतिम संस्कार से कुछ देर पहले रिश्तेदार के कहने पर परिजन जिंदगी की आस में युवक को 200 किलोमीटर तक लेकर गए।

विज्ञापन


24 घंटे बाद शव से दुर्गंध उठने पर गांव वापस लौटे और शुक्रवार की सुबह अंतिम संस्कार किया। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौला दौलत सिंह निवासी पुष्पेंद्र (28) पुत्र रोशन सिंह को बुधवार की रात दस बजे खेत पर सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया था। परिजन डॉक्टर को दिखाने के जगह झाड़ फूक के चक्कर में पड़ गए।
विज्ञापन


जब ओझा ने हाथ खड़े कर दिए तो परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे शव की अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी किसी रिश्तेदार ने गजरौला में झाड़फूक से जीवित होने की बात कही। परिजन बेटे की जिंदगी की आस में तुरंत 60 किलोमीटर दूर गजरौला पहुंच गए, लेकिन वहां पर उपचार से मना कर दिया। इसके बाद परिजन किसी के बताने पर गजरौला से 100 किलोमीटर दूर बदायूं जिले के इस्लामनगर पहुंचे।

वहां पर भी मृत होने की पुष्टि की। मौत को ज्यादा समय होने के चलते शव से दुर्गंध उठने लगी तो परिजन निराश होकर घर लौट आए। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक के परिवार में पत्नी ममता के अलावा तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

सर्पदंश के मामले में उपचार कराना ही विकल्प

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनूप अग्रवाल ने बताया कि सर्प डस ले तो उपचार जल्दी कराना चाहिए। इससे जीवन बच जाता है। ऐसे काफी मामले आते हैं जिनको उपचार मिलने पर बचाया जा सका है। झाड फूंक के चक्कर में पड़ने से ही जिंदगी के लिए खतरा होता है। ऐसे कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसका बचाव तत्काल उपचार ही होता है।



सर्पदंश से युवक की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिली है। उपचार में देरी हो सकती है। जिला अस्पताल तक युवक पहुंचा नहीं था। सर्प के डसने पर तत्काल उपचार कराना चाहिए। किसी झाड फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। इससे जीवन को खतरा होता है। -डाॅ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed