फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Excavation of the ancient well of Hatim Sarai

संभल : हातिम सराय के प्राचीन कुएं की हुई खोदाई

Thu, 09 Jan 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 09 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sambhal: Excavation of the ancient well of Hatim Sarai
संभल। शहर के सभी मोहल्लों में प्राचीन कुएं हैं। इन कुएं की खोदाई पालिका द्वारा कराई जा रही है। जब खोदाई का कार्य पूरा हो जाएगा तो पालिका द्वारा ही सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिससे प्राचीन कुएं सुरक्षित हो सकें और जल संरक्षण के लिए भी काम आ सकें।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका की टीम ने हातिम सराय में स्थित प्राचीन कुएं की खोदाई कराई। ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शहर के कई मोहल्ले में प्राचीन कुएं बंद कर दिए गए थे। उन सभी कुएं को चिह्नित कर खोदाई कराई जा रही है। इसके बाद सौदर्यीकरण कराया जाएगा। सभी कुएं की पहचान भी बोर्ड के माध्यम से दर्शाई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें कई कुएं ऐसे हैं जिनके नाम प्रकाश में आ गए हैं। मालूम हो संभल शहर और उसके आसपास 19 कूप और 34 तीर्थ भी प्रशासन द्वारा चिह्नित किए गए हैं। इसमें नीमसार तीर्थ और उसके परिसर में मिला कूप महत्वपूर्ण माना गया है। नीमसार तीर्थ के परिसर में मिले कूप में पानी भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि कूप, कुएं और बावड़ी जल के साधन थे और इनसे ही जल संरक्षण किया जाता था। इसलिए इन कुएं और कूप को संवारा जाएगा। जिससे प्राचीन विरासतें शहर का महत्व दर्शा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article