फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Container collides with tractor-trolley of people returning from funeral, three Death, 17 injured

Sambhal: अंत्येष्टि से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन की मौत...17 लोग घायल

Mon, 13 May 2024 11:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 11:50 AM IST
सार

अंतिम संस्कार लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में दीपापुर डांडा के निकट कंटेनर ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह दूसरी तरफ जाकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत और 17 से अधिक लोग घायल है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
Sambhal: Container collides with tractor-trolley of people returning from funeral, three Death, 17 injured
संभल में हादसे के बाद मची अफरा तफरी - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे कैलादेवी थाना क्षेत्र के लधनपुर निवासी लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में रविवार की संभल-अनूपशहर मार्ग पर गांव दीपापुर डांडा के निकट एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पहले एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर दूसरी पर पलट गया।

विज्ञापन


हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल है। मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर निवासी करीब 100 वर्षीय शीशपाल सिंह की रविवार को दिन में मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार और गांव के लोग उनका अंतिम संस्कार करने सिसौना डांडा गंगाघाट पर गए थे। रात्रि में अंतिम संस्कार करके सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे कंटेनर ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी और दूसरी पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक हादसे में गांव लधनपुर निवासी घासीराम (60), महीपाल (54), गुमानी (42) मौत होने की पुष्टि हुई है।

घायलों की संख्या 17 है। जेसीबी की मदद से कंटेनर को उठाया जा रहा है। ऐसी आशंका है कि कुछ लोग कंटेनटर के नीचे दबे हो सकते हैं। ऐस में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसे की जानकारी मिलते ही दौड़े अधिकारी

गांव दीपपुर डांडा में भयंकर हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीश्चंद्र, सीओ आलोक सिद्दू मौके पर पहुंचे गए। अधिकारियों ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

मौके पर पहुंची सीएमओ, अतिरिक्त स्टॉफ बुलाया

हादसे के बाद सीएमओ डॉ.तरन्नुम रजा मौके पर पहुंची। उन्होंने अस्पताल में अतिरिक्त स्टॉफ को बुलाया है। बहजोई सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विरास यादव समेत कई चिकित्सकों को रजपुरा सीएचसी बुलाया गया है। सभी घायलों को तत्काल उपचार दिया गया। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें रेफर किया गया है।



तीन लोगों की हादसे में मौत हुई है। अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें हायर सेंटर भेजकर बेहतर उपचार कराया जाएगा। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  - कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed