फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Child stuck electric pole in Chandausi, died front of family

करंट से मचा कोहराम: घर से नहाने निकला बच्चा बिजली के पोल से चिपका, परिजन देखते रह गए और उसने दम तोड़ दिया

Wed, 02 Aug 2023 09:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 02 Aug 2023 09:19 PM IST
सार

संभल के गांव पचाक में तीस साल की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। 

विज्ञापन
Sambhal: Child stuck electric pole in Chandausi, died front of family
बनियाठेर के गांव पचाक में बच्चे की मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद एसडीओ। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव पचाक में घर से नहाने निकला खुशियांश (3) दरवाजे के पास लगे बिजली के खंभे के अर्थिंग तार पर आ रहे करंट की चपेट में आ गया। हादसे में बालक की मौत हो गई। खुशियांश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


दोपहर में एसडीओ व जेई गांव पहुंचे और खंभे पर लगे अर्थिंग तार को काटकर अपने साथ ले गए। गांव पचाक निवासी जीराज चंदौसी की एक फर्म में जाली बनाने का काम करता है। वह बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर के पास लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन


पिता के पीछे-पीछे रोजाना की तरह बेटा खुशियांश भी नहाने के लिए गया था। घर के दरवाजे के नजदीक ही बिजली का खंभा लगा हुआ है। इस पर एक लोहे का अर्थिंग का तार भी लगा हुआ था। बालक दीवार के सहारे जा रहा था और तार पर हाथ लगने से करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान पड़ोसी 11 वर्षीय कुनाल आया। उसने बालक खुशियांश को हटाने की कोशिश की तो उसे भी झटका लगा। वह वापस अपने घर की ओर दौड़ पड़ा और पिता दिनेश को सूचना दी। दिनेश ने मौके पर आकर डंडे से बालक खुशियांश को हटाया। करंट से बालक के दायें हाथ में जख्म हो गया था।

परिजन बालक को लेकर चंदौसी निजी अस्पताल में आए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से परिजन सीएचसी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक बालक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

माता मनीषा देवी, पिता जीराज का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर दोपहर करीब एक बजे एसडीओ अजय शुक्ला, जेई व अन्य बिजली कर्मचारी गांव पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। इसके बाद खंभे पर बंधे अर्थिंग तार को कटवा दिया और अपने साथ ले गए।

 

खंभे पर लगे सर्विस केबल से अर्थिंग तार लगा हुआ था। इस कारण अर्थिंग तार में करंट आ रहा था। इसी हादसे में अबोध बालक की जान चली गई। अर्थिंग तार को हटवा दिया गया है। -अजय शुक्ला, एसडीओ चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed