{"_id":"6538699b578c076e97090e14","slug":"sambhal-bsc-student-gone-away-while-bathing-in-ganga-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal : गंगा में नहाते समय बह गई बीएससी की छात्रा, आज फिर होगी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal : गंगा में नहाते समय बह गई बीएससी की छात्रा, आज फिर होगी तलाश
Wed, 25 Oct 2023 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गवां (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, गवां (संभल)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Oct 2023 06:34 AM IST
सार
स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी के जवान भी तलाश में जुटे लेकिन रात तक छात्रा का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजपुरा थाना क्षेत्र के सिसौना गंगा घाट पर स्नान करते समय मंगलवार शाम करीब पांच बजे बीएससी की छात्रा खुशबू (20) तेज बहाव में बह गई। स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी के जवान भी तलाश में जुटे लेकिन रात तक छात्रा का पता नहीं चल सका।
हादसे की चपेट में आई छात्रा मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव कुराली निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी है। सुरेंद्र सिंह की रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिसौना डांडा में ससुराल है। वह मंगलवार की सुबह परिवार के साथ ससुराल आए थे। शाम को परिवार के सभी सदस्य सिसौना गंगा घाट पर स्नान करने लगे। गंगा में नहाते समय खुशबू ज्यादा आगे बढ़ गई। उसे तेज बहाव की चपेट में आता देख परिजनों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मदद के लिए आगे बढ़े लेकिन छात्रा को पकड़ नहीं सके।
छात्रा के मामा धर्मपाल ने बताया कि खुशबू मेरठ के कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उसकी गिनती मेधावी विद्यार्थियों में होती है। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की पीएसी की बाढ़ इकाई के जवान भी छात्रा की तलाश में लगे हैं। बुधवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।