फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Brother wife had hired contract killer to kill her brother-in-law, police shocked to know conspiracy

गंदी नजर से आ गई थी तंग: भाई की पत्नी ने सुपारी देकर कराई थी जेठ की हत्या, साजिश जान पुलिस भी हैरान

Mon, 16 Dec 2024 07:22 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला/गुन्नौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला/गुन्नौर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 07:22 PM IST
सार

बबराला में विवाहिता ने अपने जेठ की हत्या के लिए दोस्त भदरेश को सुपारी दी, क्योंकि पीयूष उस पर बुरी नजर रखता था। भदरेश और उसके साथी राजू ने पीयूष का गला घोंटकर हत्या की। पुलिस ने नेहा, भदरेश और राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Sambhal: Brother wife had hired contract killer to kill her brother-in-law,  police shocked to know conspiracy
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बबराला के मोहल्ला शिवपुरी निवासी पीयूश की हत्या उसके छोटे भाई की पत्नी नेहा ने दोस्त को एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पीयूष अपने छोटे भाई की पत्नी पर गंदी नजर रखता था। तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला और हत्यारोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है। बीते मंगलवार की रात मोहल्ला शिवपुरी निवासी पीयूष की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां और छोटे भाई की पत्नी नेहा नगर में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।
विज्ञापन


जब वह वापस आईं तो उन्हें कमरे में बेड पर पीयूष का शव पड़ा मिला। शरीर और गले पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। अगले दिन मृतक के छोटे भाई राहुल ने अपने चाचा प्रवीण शर्मा और उनके बेटे पुलकित और शशांक के खिलाफ रंजिशन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन पुलिस को उनके घटना में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने और गहनता से जांच की तो सर्विलांस से ऐसा साक्ष्य मिला, जो हत्यारों के करीब ले गया।

पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की पत्नी नेहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। नेहा ने बताया कि पति राहुल दिल्ली में वकालत करता है। जबकि वह सास मीना शर्मा, जेठ पीयूष और दाे बेटियों के साथ शिवपुरी स्थित घर में रहती है।

आरोप है कि जेठ पीयूष उस पर गलत नजर रखता था। आए दिन उसको परेशान करता था। उसने यह बात अपने परिचित मोहल्ले के ही भदरेश को बताई। साथ ही अपने जेठ को रास्ते से हटाने की मंशा जाहिर की।

इसके बाद भदरेश ने लोहिया कॉलोनी के अपने दोस्त राजू और नेहा से मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्या के लिए नेहा ने भदरेश को एक लाख रुपये भी दिए। योजना के मुताबिक मंगलवार की रात जब नेहा और परिवार के लोग एक कार्यक्रम में गए।

उसी समय घर के ऊपर कमरे में छिपे भदरेश और राजू ने गला घोंटकर पीयूष की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

हत्या से पहले तीनों ने पी थी शराब

पीयूष की हत्या करने वाले आरोपी भदरेश और राजू ने कुछ दिन पहले ही उससे दोस्ती की थी। तीनों एक दूसरे के साथ शराब भी पीते थे। इस दौरान भदरेश और राजू ने कई बार उसकी हत्या का प्रयास किया था, लेकिन किसी न किसी तरह से चूक गए।

मंगलवार की रात नेहा ने योजना के तहत पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद किए। इसके बाद भदरेश और राजू को ऊपर के कमरे में छिपा दिया। बाद में परिवार के साथ कार्यक्रम में चली गई। उनके जाते ही दोनों आरोपी पीयूष के पास पहुंचे। कमरे में बैठकर तीनों ने शराब पी। इसके बाद मौका पाते ही रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

सात दिन पहले हुई युवक की हत्या उसके छोटे भाई की पत्नी ने अपने दोस्तों से मिलकर की थी। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनसे हत्या में प्रयुक्त रस्सी और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed