Sambhal: 12 साल बड़ी प्रेमिका के साथ काटी नस फिर दबा दिया गला, अपना इलाज कराने पहुंच गया अस्पताल, हुआ गिरफ्तार
हयातनगर थाने की पुलिस ने बताया कि बबैना निवासी रामवृक्ष रविवार देर रात थाने पहुंचा। उसने बताया कि गांव की विवाहिता और उसके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। मंगलवार को वह प्रेमिका के साथ बाइक से जा रहा था। गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया। बदनामी के डर से दोनों ने साथ खुदकुशी करने का निर्णय ले लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक और उससे 12 साल बड़ी विवाहित प्रेमिका ने साथ खुदकुशी करने के लिए हाथों की नसें काट लीं। विवाहिता ने तकलीफ बताते हुए आसान मौत देने की बात कही तो युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। खुद कटी नस का इलाज कराने के बाद हयातनगर थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई हत्या की शिकार महिला का शव खेत से बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
हयातनगर थाने की पुलिस ने बताया कि राजमिस्त्री का काम करने वाला गांव बबैना निवासी रामवृक्ष (18) रविवार देर रात थाने पहुंचा। उसने बताया कि गांव की 30 वर्षीय विवाहिता और उसके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। विवाहिता का पति नोएडा में रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार को वह प्रेमिका के साथ बाइक से जा रहा था। गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया। बदनामी के डर से दोनों ने साथ खुदकुशी करने का निर्णय ले लिया।
पुलिस के मुताबिक रामवृक्ष ने बताया कि दो ब्लेड लेकर वह विवाहिता के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के एक खेत में पहुंच गया। वहां दोनों ने हाथों की नसें काट लीं। रामवृक्ष के मुताबिक विवाहिता ने हाथ में दर्द बताते हुए आसान मौत देने की बात कही तो उसने विवाहिता का गला दबा दिया। उसकी सांसें थमते ही वह अपने हाथ की कटी नस का इलाज कराने मुरादाबाद चला गया। रविवार देर रात रामवृक्ष ने थाने पहुंचकर पूरी कहानी बताई, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि विवाहिता के पति ने रामवृक्ष के खिलाफ पत्नी को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इसमें हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।
घर में निर्माण कार्य के समय हुआ था प्रेम संबंध
विवाहिता के पति ने बताया कि तीन महीने पहले उसके घर में शौचालय का निर्माण शुरू हुआ था। राजमिस्त्री रामवृक्ष ने घर में निर्माण कार्य शुरू किया, तभी से उसकी पत्नी के साथ रामवृक्ष का प्रेम संबंध शुरू हो गया। गांव के लोगों से ऐसी जानकारी मिलने पर उसने पूछताछ की तो पत्नी ने ऐसा कुछ न होने की बात कही।
विवाहिता के पति का कहना है कि 23 अगस्त को पत्नी के घर से जाने के बाद उसने बरगला कर ले जाने के आरोप में रामवृक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पत्नी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब उसे अपने दो बेटों की देखरेख को लेकर चिंता है।
डीएनए जांच होगी, शव कविता का है या नहीं
छह दिन पुराना होने के कारण शव विकृत हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव बबैना पहुंचा तो जिला बदायूं के थाना बिल्सी के गांव सिरतौल निवासी महिला के भाई ने शव अपनी बहन का नहीं होने की बात कही। पुलिस ने कहा कि शव कविता का है या नहीं, इसे डीएनए जांच कराके सुनिश्चित किया जाएगा।
पहले मांग भरी, फिर गला दबा दिया
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने थाने में सरेंडर करते समय बताया कि 23 अगस्त को विवाहिता को साथ लेकर खेत पर पहुंचने के बाद उसने उसकी मांग में सिंदूर लगाया। खुद को शादीशुदा मानकर हाथ की नसों को दोनों ने ब्लेड से काटा था। महिला के आसान मौत की बात कहने पर उसका गला दबा दिया था।