फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Blast Explosion in firecracker maker s house in Gunnore death and several people injured

Sambhal Blast: आतिशबाज के घर में जोरदार धमाका, छह महीने के बच्चे समेत चार की मौत, दस लोग घायल

Tue, 13 Jun 2023 09:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Jun 2023 09:37 PM IST
सार

मकान की ईंटें करीब 500 मीटर दूर तक गईं। इसमें कारोबारी की 17 वर्षीय बेटी अनम, पड़ोसी पप्पू की 15 वर्षीय बेटी सुमैय्या, जसवंत के छह महीने के बेटे ओम और साबिर अली के घर में मौजूद अन्य युवती की मौत हुई है।

विज्ञापन
Sambhal Blast Explosion in firecracker maker s house in Gunnore death and several people injured
मलबे के ढेर में तब्दील घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के गुन्नौर के मोहल्ला सराय में मंगलवार की शाम 5.45 बजे आतिशबाजी के कारोबारी साबिर अली का घर जोरदार धमाके के साथ उड़ गया। मकान की ईंटें करीब 500 मीटर दूर तक गईं। इसमें कारोबारी की 17 वर्षीय बेटी अनम, पड़ोसी पप्पू की 15 वर्षीय बेटी सुमैय्या, जसवंत के छह महीने के बेटे ओम और साबिर अली के घर में मौजूद अन्य युवती की मौत हुई है। जिसकी पहचान हो नहीं सकी है। यह युवती रिश्तेदार बताई जा रही है।

विज्ञापन

धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने दमकल की टीम के साथ बचाव कार्य शुरू कराया। साथ ही करीब 700 मीटर तक घनी आबादी वाले इस मोहल्ले को खाली करा दिया गया है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की शाम 5.45 बजे पहला जोरदार धमाका हुआ और पूरा मकान साबिर अली का जमींदोज हो गया। साबिर अली के पड़ोसी मौलाना उवैस, अफजल, नासिर और पूरन के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह धमाके 6.20 बजे तक होते रहे और दमकल की टीम काबू करने का प्रयास करती रही। गुन्नौर के एसडीएम संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि साबिर आतिशबाजी का काम करता है। अभी तक की जानकारी मिली है कि आतिशबाजी घर में मौजूद थी। इसी दौरान हादसा हुआ है। चार लोगों की मौत हो गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

ये हुए घायल
गुन्नौर के मोहल्ला सराय में करीब चार हजार की आबादी है। घनी आबादी वाले इस मोहल्ले में शाम के समय जब आतिशबाजी के कारोबारी के घर धमाका हुआ तो मकान की ईंटें निकलकर करीब 500 मीटर दूर तक गईं। इसमें इसी मोहल्ले के निवासी प्रमोद, रवि, प्रमोद, मोनू, विमल, राजेश, मैरी, प्रवेश, शानू, कार्तिक घायल हुए हैं। यह अपने-अपने घरों में थे। इसी दौरान ईंट लगने से घायल हो गए। राजेश, मैरी और प्रवेश की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed