फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal bjp district presiden crreate dispute

‘पहले प्यार से मनाएंगे, नहीं माने तो लाठी-गोली से बनवाएंगे राम मंदिर’ : राजेश सिंघल

Mon, 17 Apr 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 17 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
sambhal bjp district presiden crreate dispute
बबराला में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
भाजपा के बयानवीर एक दूसरे को पीछे छोड़ने की जोर आजमाइश में लगे हैं। इन पर आलाकमान की हिदायतों का भी कोई असर नहीं है। अब संभल जिला अध्यक्ष ने विवादित टिप्पणी कर डाली।
विज्ञापन


रविवार को पूर्व चेयरमैन ललतेश वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में राम मंदिर को बनाने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। चेतावनी दे डाली कि, पहले प्यार मनाएंगे नहीं तो लाठी-गोली से राम मंदिर बनवाएंगे। साथ ही जिले को पर्यटन स्थल बनवाने की भी बात कही। 
विज्ञापन


कस्बे के स्टेशन रोड पर आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने विरोधियों पर तीखा हमला किया। इस दौरान कहा कि केंद्र के साथ प्रदेश में भी भाजपा सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे लिए राम मंदिर का मुद्दा अहम है। हम हर हाल में मंदिर बनाएंगे। माननीय सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर हम दूसरे पक्ष से मंदिर बनाने को लेकर वार्ता करेंगे। नहीं माने तो पहले प्यार से मनाएंगे, अन्यथा लाठी का भी प्रयोग करेंगे। 


अगर जरूरत पड़ी तो गोली भी चलाएंगे। हिंदुत्व की बात करते हुए कहा कि अब प्रदेश में रामराज की स्थापना होगी। विकास के मुद्दे पर कहा कि राजघाट और हरिबाबा बांध को प्रदेश स्तरीय पर्यटन स्थल घोषित कराएंगे। इस दौरान समाज के मोअज्जिज लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। देर रात तक इस संबंध में सिंघल से बात करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन फोन बंद था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed