फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: After Khurshid, now there is a ruckus on Alvi's statement, said- not all sages who chant Jai Shri Ram, some are demons

अब अल्वी के बोल पर बवाल: कांग्रेस नेता राशिद ने कहा- जय श्रीराम का नारा लगाने वाले सभी मुनि नहीं, कुछ हैं राक्षस

Fri, 12 Nov 2021 02:25 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 12 Nov 2021 02:25 PM IST
सार

उन्होंने रामायण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब लक्ष्मण जी की हालत खराब होती है और कहा जाता है कि सूरज निकलने से पहले संजीवनी बूटी आनी चाहिए तो हनुमान जी की जिम्मेदारी लगाई जाती है। उधर, रावण एक राक्षस को संत बनाकर भेज देता है। हनुमान जी ऊपर जाते हैं वो राक्षस नीचे बैठकर जय श्रीराम का नारा लगा रहा था। आजकल तो बहुत लोग लगाते हैं।

विज्ञापन
Sambhal: After Khurshid, now there is a ruckus on Alvi's statement, said- not all sages who chant Jai Shri Ram, some are demons
राशिद अल्वी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर विवाद के बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी के बयान पर भी बवाल मच गया है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने यहां आयोजित कल्कि महोत्सव में कहा कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले सभी मुनि नहीं हो सकते। इन दिनों जय श्रीराम बोलने वाले कुछ लोग संत नहीं है, बल्कि राक्षस हैं।

विज्ञापन


इससे पहले अल्वी ने रामायण के उस प्रसंग का जिक्र किया, जब हनुमान जी श्रीराम और लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी लेने जा रहे थे और संत के वेष में एक राक्षस ने उन्हें रोकने के लिए मायाजाल रचा था। इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए उन पर हिन्दू विरोधी बयानबाजी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अल्वी ने सबसे पहले साधु संतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कलियुग को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है इसलिए सभी साधु संत प्रार्थना करें कि पुराणों में दर्ज समय से पहले भगवान श्री कल्कि संभल में अवतार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रामायण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब लक्ष्मण जी की हालत खराब होती है और कहा जाता है कि सूरज निकलने से पहले संजीवनी बूटी आनी चाहिए तो हनुमान जी की जिम्मेदारी लगाई जाती है। उधर, रावण एक राक्षस को संत बनाकर भेज देता है। हनुमान जी ऊपर जाते हैं वो राक्षस नीचे बैठकर जय श्रीराम का नारा लगा रहा था।

आजकल तो बहुत लोग लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ऊपर से नीचे उतर आते हैं। राक्षस कहता है पहले जाओ मानसरोवर में स्नान करो। बगैर स्नान जय श्रीराम नहीं बोला जाता। यह अलग बात है कि आजकल बहुत से लोग बिना नहाए जय श्रीराम बोलते हैं। उनके इस बयान पर भाजपा ने कड़ी एतराज जताया है।

राम राज्य में नफरत नहीं थी, इस समय देश में जय श्री राम के नाम पर गुमराह कर रहे हैं
पूर्व राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वह कल्कि महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने राम राज्य का जिक्र किया और भाजपा पर जमकर तंज किया। गुरुवार की रात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि राम राज्य की बात करते हैं। रामराज्य में नफरत नहीं थी। रामराज्य में सीता माता ने कहा था कि शेर और बकरी एक स्थान पर पानी पीते हैं। आगे कहा कि इस समय भाजपा के लोग जयश्री राम का नाम लेकर गुमराह करते हैं। 

सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से की
इससे पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब में हिंदुत्व को जिहादी इस्लामी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम जैसा करार दिया है। भाजपा के आईटी सेल अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्विटर पर इस किताब के एक चैप्टर की फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस और खुर्शीद पर आरोपों की बौछार कर दी। बताया गया है कि इस मामले में खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed