फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal administration will put up poster of perpetrators of Nov 24 violence

संभल हिंसा: चाैराहों पर आरोपियों के पोस्टर जल्द लगाएगा प्रशासन, 400 से अधिक चिह्नित, 2750 लोगों के खिलाफ केस

Thu, 05 Dec 2024 01:54 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 01:54 PM IST
सार

संभल हिंसा में शामिल 400 से अधिक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन सार्वजनिक स्थलों पर उनके पोस्टर लगाएगा। शांति समिति की बैठक में पोस्टरों की संख्या पर फैसला होगा। हिंसा मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

विज्ञापन
sambhal administration will put up poster of perpetrators of Nov 24 violence
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


अब तक 400 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। इसमें से 32 को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टर में गिरफ्तार लोगों के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे। डीएम के मुताबिक पोस्टर का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


शांति समिति की बैठक में तय किया जाएगा कि कितने लोगों के पोस्टर लगाए जाएंगे। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा के दौरान पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है।

दो बवाली गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जेल भेजा

पुलिस ने संभल में बवाल में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दोनों आरोपी बवाल के दौरान घायल हो गए थे। दोनों का उपचार चल रहा था। सेहत में सुधार होने पर पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।

अभी एक और आरोपी का उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार होने पर न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल कोतवाली पुलिस ने नखासा थाना क्षेत्र के शहबाजपुरा निवासी अजीम और बड़ा बाजार निवासी हसन बवाल में शामिल थे।

बताया कि दोनों को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर किया था। जिसके बाद से उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। सेहत में सुधार होने पर पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।



बवाल में पांच एफआईआर संभल कोतवाली में दर्ज की गई और दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज हुईं। इसमें 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। इसमें 32 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इन आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed