फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Administration: The name of this place will be changed, now Mujahidpur will be known as Kailadevi

संभल प्रशासन का बड़ा फैसला: इस जगह का बदला जाएगा नाम, अब मुजाहिदपुर की पहचान होगी कैलादेवी

Sat, 14 Dec 2024 05:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 05:49 PM IST
सार

पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुजाहिदपुर का नाम बदलकर कैलादेवी रखा जाएगा। इसके लिए डीएम-एसपी ने ग्राम प्रधान को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। कैलादेवी मंदिर के पास नए थाने के लिए जमीन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
Sambhal Administration: The name of this place will be changed, now Mujahidpur will be known as Kailadevi
संभल में बंद मंदिर खोला गया - फोटो : संवाद

विस्तार

पंवासा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुजाहिदपुर का नाम बदलकर अब कैलादेवी रखा जाएगा। कैलादेवी थाने के लिए आंवटित जमीन देखने पहुंचे डीएम-एसपी ने यह निर्णय लिया। इस बाबत ग्राम प्रधान को प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया है। जनपद संभल की ग्राम पंचायत मुजाहिदपुर में कैलादेवी मंदिर आता है।

विज्ञापन


मंदिर पर सरकार ने विकास कार्य कराए हैं। इसके बराबर में गोशाला बनी हुई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया पहुंचे। उन्होंने प्रधान को निर्देशित करते हुए बताया कि गांव का नाम कैलादेवी रखा जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं।
विज्ञापन


मालूम हो अभी तक कैलादेवी थाना सीएचसी के भवन में संचालित होता है। थाना बने हुए करीब चार वर्ष का समय बीत चुका है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि थाने के लिए जमीन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महादेव मंदिर गुमसानी मामले में दर्ज होगी एफआईआर

संभल जिले के गुमसानी वक्फ महादेव मंदिर मामले में कमिश्नर ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच संभल जिला प्रशासन कर रहा है। आरोप है कि महादेव मंदिर की जमीन के आगे रिकार्ड में वक्फ साजिश के तहत जोड़ा गया है। कुछ लोग मंदिर की संपत्ति कब्जा करना चाहते हैं।


संभल के लोगों ने जिले के अधिकारियों को मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि ग्राम गुमसानी, तहसील संभल, गाटा संख्या 1597 में महादेव मंदिर स्थित है। इस गाटा का कुल क्षेत्रफल 1.4740 हेक्टेयर (6.50 एकड़) है। कुछ लोगों ने साजिश कर खतौनी में महादेव मंदिर की जमीन पर वक्फ जोड़ दिया है।


मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति है। इस भूमि को सुरेश, रमेश, गनपट निवासी भैसोड़ा कब्जा करना चाहते हैं। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच जिला प्रशासन कर रहा है। उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यदि जमीन महादेव मंदिर की है तो रिकार्ड में वक्फ कैसे जुड़ गया। जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed