फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Administration demolished the illegal shrine, it was constructed by occupying the pond

संभल में कार्रवाई: अवैध मजार को प्रशासन ने करवाया ध्वस्त, तालाब पर कब्जा कर दूसरे समुदाय ने करवाया था निर्माण

Sun, 02 Feb 2025 07:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 07:07 PM IST
सार

गुलडेहरा रोड स्थित सरकारी तालाब पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया। डीएम के आदेश पर तहसीलदार, राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Sambhal: Administration demolished the illegal shrine, it was constructed by occupying the pond
अवैध मजार का ध्वस्त करते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

गुलडेहरा रोड से ग्राम पंचायत मई मार्ग पर तालाब पर दूसरे समुदाय ने मजार निर्माण कर अवैध रुप से कब्जा कर लिया। डीएम के आदेश पर रविवार को राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम के साथ एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे ओर मजार ध्वस्त करा कर तालाब से कब्जा हटवाया।

विज्ञापन


डीएम को प्रस्ताव भेज कर तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष कौशल किशोर वंदेमातरम ने शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि नगर के गुलडेहरा और मई गांव के मार्ग पर सरकारी तालाब की भूमि पर गैर समुदाय के मोहम्मद जान ने मजार का निर्माण कर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। जहां तंत्र मंत्र की विद्याएं होती हैं। तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल राजस्व विभाग को मौके पर भेज कर जांच कराई। जांच में पाया गया कि मजार तालाब की भूमि में स्थित है। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तहसीलदार धीरेंद्र सिंह राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पालिका की टीम के सहयोग से मजार को ध्वस्त करा कर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।


कोतवाल मोहित कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए। वहीं दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम निधि पटेल भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

सार्वजनिक प्रयोजन की तालाब की भूमि पर समुदाय विशेष द्वारा मजार बना कर के अवैध रुप से कब्जा कर लिया गया है। डीएम के समक्ष इसकी शिकायत के बाद जांच हुई। जिसकी जांच में ये पाया गया कि ये मजार तालाब की भूमि में स्थित है। मजार को नगर पालिका के सहयोग से हटाया गया है। इस संदर्भ में डीएम को प्रस्ताव भेज कर तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। - धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed