फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Aas Mohammad pretended Sonu and married girl from Delhi, got her converted religion

संभल में लव जिहाद: आस मोहम्मद ने सोनू बनकर दिल्ली की युवती से की दोस्ती, निकाह कर धर्म परिवर्तन कराया

Thu, 21 Sep 2023 11:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:50 AM IST
सार

संभल पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया धर्म परिवर्तन और शादी करने के बारे में जांच की जा रही है। युवक दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था। 

विज्ञापन
Sambhal: Aas Mohammad pretended Sonu and married girl from Delhi, got her converted religion
संभल में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पंसुखा निवासी आस मोहम्मद उर्फ सोनू ने हिंदू बनकर दिल्ली निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। तीन माह पहले आरोपी युवती को गांव ले आया और जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद निकाह कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर बुधवार को ऐंचोड़ा कंबोह थाने पहुंचे युवती के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने उनकी बेटी से दोस्ती कर ली और बहला-फुसलाकर तीन महीने पहले ले आया था।
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि वह लगातार बेटी की तलाश कर रहे थे। अब जानकारी मिली कि मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर उनकी बेटी को फंसाया था। युवती ने परिजनों को बताया कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द ही बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी आस मोहम्मद को जेल भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

युवती तहेरी बहन के देवर के साथ फरार, तहरीर

बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी युवती जिला रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र के गांव निवासी अपनी तहेरी बहन के देवर के साथ फरार हो गई। युवती के पिता ने बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।



इसमें बताया कि रिश्तेदारी के नाते आरोपी का उनके घर आना जाना था। आरोपी ने उसने अपनी बातों में उलझा लिया था। बुधवार को गांव में मेला लगा था। दोपहर के समय उनकी बेटी मेले में गई थी। आरोपी उसे मेले से लेकर फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed