{"_id":"67f6bd18dc8b719b2607bef2","slug":"sambhal-a-youth-from-sambhal-is-in-cbi-custody-in-a-case-related-to-digital-arrest-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal : डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में संभल का एक युवक सीबीआई की हिरासत में, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal : डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में संभल का एक युवक सीबीआई की हिरासत में, मची खलबली
Thu, 10 Apr 2025 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:02 AM IST
सार
युवक डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया है। टीम बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे युवक के घर पहुंची थी।
विज्ञापन
संभल में इस जींस कारखाने में सीबीआई टीम पहुंची थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय निवासी विकास को दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने हिरासत में लिया है। युवक डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया है। टीम बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे युवक के घर पहुंची थी। करीब सात घंटे युवक से पूछताछ की। इसके बाद युवक को साथ लेकर टीम चली गई।
विज्ञापन
टीम में छह से सात लोग थे। परिजनों को भी ज्यादा कुछ जानकारी टीम द्वारा नहीं दी गई। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में युवक को हिरासत में लेने की जानकारी मिली है। सीबीआई की टीम दिल्ली से आई थी। अब टीम कहां ले गई है। इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए युवक के भाई कपिल ने बताया कि उनका भाई तो घर में ही जींस का कारखाना चलाता है। दो वर्ष पहले सेविंग खाते में किसी तरह 2.5 करोड़ रुपये आए थे। इसकी जानकारी बैंक को हुई तो पूछताछ के लिए बुलाया था। जब बैंक को रुपये की जानकारी नहीं होने की बात बताई तो आयकर की टीम भी पूछताछ के लिए पहुंची थी। उसके बाद खाते को सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
उसके बाद से खाते में कोई लेनदेन नहीं किया गया है। युवक ने बताया कि टीम ने उन्हें कोई जानकारी नहीं है। टीम ने घर में घुसते ही सभी को अलग कमरे में बैठा दिया और विकास से ही लगातार पूछताछ करते रहे। इसके बाद साथ लेकर चले गए। बताया कि एक रिश्तेदार के बारे में बार-बार पूछताछ कर रहे थे। अब किस मामले में ले गए हैं। इसकी जानकारी नहीं है।
लोगों में मची खलबली, सीबीआई की टीम की कार्रवाई से सन्न दिखे लोग
लाडम सराय में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में युवक को हिरासत में लेने की जानकारी आग की तरह फैल गई। टीम ने घर में किसी को भी घुसने नहीं दिया। परिवार के लोग भी बाहर नहीं जाने दिया गया। दूसरी मंजिल पर ही परिवार के लोगों को टीम ने रखा। इस दौरान मोबाइल फोन भी टीम ने जब्त कर लिए थे। बाद में टीम जब रवाना हुई तो परिवार के लोग बाहर निकल सके। स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी थी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा था।
कई वर्ष से जींस का कारखाना चलाकर परिवार चला रहा है युवक
डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में युवक की भूमिका होने की जानकारी पर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने कहा कि युवक 10 वर्ष से कारखाना घर में ही चला रहा है। काम भी कोई बड़े स्तर का नहीं है। सामान्य काम चल रहा है। अब लोगों में तरह तरह की चर्चा है। युवक अविवाहित है। परिवार युवक को लेकर परेशान है।